लाइव न्यूज़ :

कुवैत से व्यक्ति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक

By भाषा | Updated: August 8, 2019 15:16 IST

यह घटना तब सामने आयी है जब कुछ दिन पहले ही संसद ने तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाने वाला एक विधेयक पारित किया।

Open in App

कुवैत में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए यहां अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी पत्नी ने उसके तथा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसने फोन पर तलाक दे दिया।

यह घटना तब सामने आयी है जब कुछ दिन पहले ही संसद ने तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाने वाला एक विधेयक पारित किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने 27 मई को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ दहेज तथा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिले के सिखेड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले बिहारी गांव की रहने वाली महिला पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए उसे तलाक दे दिया। सिखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :तीन तलाक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJaunpur Woman Raped: एक रात, देवर-भाभी हुए फिजिकल, तीन तलाक, हलाला के बाद पति ने स्वीकार नहीं किया

भारतTriple Talaq On Whatsapp: पहली पत्नी पहुंची कोर्ट, पति ने व्हाट्सएप पर दिया 'तलाक तलाक तलाक', पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमेरठ: शादी के बाद पत्नी होने लगी मोटी तो पति ने दिया तीन तलाक, घर से भी किया बेदखल

भारतबिहार: दहेज नहीं मिलने पर पति ने वीडियो कॉल कर दे दिया तीन तलाक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

राजनीतितीन तलाक कुप्रथा को खत्म कर ‘समाज सुधारक’ के रूप में भी उभरे प्रधानमंत्री मोदी: BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी