लाइव न्यूज़ :

पाटनः प्रेमी के साथ भाग जाने पर 14 वर्षीय बालिका का सिर मूंड़ा, चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, 22 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2021 20:26 IST

गुजरात के पाटन जिले के हारजी गांव में 10 नवंबर को कथित तौर पर हुई इस घटना के सिलसिले में अबतक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने अपनी हरकत से उनकी जनजाति को बदनाम किया है।सिलसिले में 35 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं और लड़की रोती-चिल्लाती दिख रही है।

पाटनः गुजरात के पाटन जिले के एक गांव में एक व्यक्ति के साथ भाग जाने पर 14 वर्षीय एक बालिका का कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से सिर मूंड़ दिया तथा उसके चेहरे पर कालिख पोतकर उसे घुमाया।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हारजी गांव में 10 नवंबर को कथित तौर पर हुई इस घटना के सिलसिले में अबतक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि वादी जनजाति के लोगों ने लड़की को अपने प्रेमी के साथ भाग जाने पर दंडस्वरूप उसका सिर मूंड़ दिया एवं उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

इन लोगों का दावा है कि लड़की ने अपनी हरकत से उनकी जनजाति को बदनाम किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग उसे ‘शुद्ध करने ’ के रिवाज के तौर पर उसका सिर मूंड़ते हुए और उसके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं और लड़की रोती-चिल्लाती दिख रही है।

ग्रामीणों ने लड़की और उसके प्रेमी को दंड के तौर पर गांव में घुमाया भी। पुलिस के अनुसार, उसके शीघ्र बाद लड़की के परिवार ने उसे उसी जनजाति के एक अन्य पुरुष से शादी के लिए बाध्य किया। पुलिस अधीक्षक (पाटन) अक्षयराज मकवाना ने कहा, ‘‘ हमने इस सिलसिले में 35 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ’’

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ लड़की भागी थी, उसके विरुद्ध भादंसं के अंतर्गत बलात्कार एवं बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसमें इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह लड़की को अगवा कर खेड़ा जिले के डाकोर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा आरापियों पर भादंसं, किशोर न्याय अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए