लाइव न्यूज़ :

पालघर लिंचिंग मामलाः महाराष्ट्र पुलिस ने 110 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 अप्रैल तक रिमांड पर रहेंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2020 08:08 IST

पालघर लिंचिंग मामलाः मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को जांच का आदेश दिए जाने की जानकारी देते हुए इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी, क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताए जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पालघर पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पालघर पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए है और दोषियों को कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया गया है।

पालघर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'इस मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 9 किशोर हैं। 101 लोगों को 30 तारीख तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है, जबकि 9 किशोरों को किशोर गृह भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।'

वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को जांच का आदेश दिए जाने की जानकारी देते हुए इस घटना को कोई सांप्रदायिक रंग नहीं देने की भी चेतावनी दी, क्योंकि तीन मृतकों में दो लोग साधु बताए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा है, 'पालघर की घटना पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने दो साधुओं, एक ड्राइवर और घटना के वक्त ही पुलिसकर्मियों पर हमला करने के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध और शर्मनाक घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जितनी कड़ी सजा संभव है दिलायी जाएगी।' 

इसके अलावा, प्रदेश के गृह मंत्री देशमुख ने ट्वीट कर कहा कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे। 

उल्लेखनीय है कि यह घटना उस समय हुई, जब गुरुवार रात तीन व्यक्ति मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। इसी दौरान, पालघर जिले में भीड़ ने इन्हें चोर समझकर उनके वाहन को रोक लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमहाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई