लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी, जालसाजों ने मांग लिए एक करोड़ रुपये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 10, 2022 19:44 IST

ऑनलाइन जालसाजों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के फोन नंबर से मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। ठगों ने पूनावाला के नाम पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार ऑनलाइन ठगों ने अदार पूनावाला के नाम पर कर ली 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगीठगों ने अदार पूनावाला के नंबर से मैसेज करके उनके कर्मचारियों से कहा पैसों के भुगतान के लिए

पुणे: सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को साइबर ठगों ने 1 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुणे पुलिस ने बताया कि कुछ जालसाजों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला के फोन नंबर से मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। ठगों ने पूनावाला के नाम पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली है।

इस संबंध में बुंदगार्डन थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूनावाला के साथ ठगी की यह घटना बुधवार और गुरुवार की दोपहर के बीच में हुई। खबरों के अनुसार अज्ञात ठगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर के अनुसार ठगों ने सीरम इंस्टिट्यूट के एक निदेशक सतीश देशपांडे को अदार पूनावाला के नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश भेजा और साथ में दिये गये बैंक खातों में तुरंत मनी ट्रांसफर के लिए कहा। सतीश देशपांडे सहित कंपनी के अधिकारियों ने इसे बॉस अदार पूनावाला का आदेश माना और दिये गये बैंक खाते में ऑनलाइन 1,01,01,554 रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी।

मामले में पुलिस का कहना है कि चूंकि ठगों द्वारा सीधे अदार पूनावाल के नंबर से मैसेज किया गया और वो भी अर्जेंट मनी ट्रांसफर के लिए तो कर्मचारियों ने मैसेज के वैरिफिकेशन के बारे में नहीं सोचा और यही सोचा कि यह व्हाट्सएप संदेश सीईओ अदाल पूनावाल की तरफ से हैं।

हालांकि, मैसेज में दिये गये पैसे ट्रांसफर करने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि अदार पूनावाला की ओर से उससे पहले कभी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए किसी भी तरह के मनी ट्रांसफर की मांग नहीं की हई है। 

उसके बाद मामले में आंतरिक पड़ताल हुई, जिसमें साफ हुआ कि सीईओ पूनावाला की ओर से इस तरह का कोई संदेश भेजा ही नहीं गया है। जिसके बाद सीरम इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गये। आनन-फानन में कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुणे पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं ठगी के इस मामले में सीरम कंपनी, उसके सीईओ अदार पूनावाला या अन्य किसी अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

टॅग्स :अदार पूनावालाCyber Crime Police StationऑनलाइनPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?