लाइव न्यूज़ :

SMS बना ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, बेंगलुरु की व्यवसायी से धोखाधड़ी की कोशिश, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 4, 2024 16:32 IST

बेंगलुरु की व्यवसायी अदिति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की कोशिश का किस्सा शेयर किया। अदिति चोपड़ा तो अपनी सूझबूझ से अपनी मेहनत की कमाई गंवाने से बच गईं लेकिन उन्होंने जो बयां किया है उसे जानने और समझने के बाद अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्दे SMS बना ऑनलाइन ठगी का नया तरीकाबेंगलुरु की व्यवसायी ने धोखाधड़ी की कोशिश का किस्सा शेयर कियाअपनी सूझबूझ से अपनी मेहनत की कमाई गंवाने से बच गईं

Online financial scams: ऑनलाइन वित्तीय ठगी आजकल काफी ज्यादा बढ़ गई है। लेनदेन में आसानी के लिए यूपीआई और अन्य प्रकार की डिजिटल वित्तीय सेवाओं का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। हालाँकि यह सुविधाजनक है लेकिन यदि आप सतर्क नहीं हैं तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। हाल ही में, बेंगलुरु की व्यवसायी अदिति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की कोशिश का किस्सा शेयर किया। अदिति चोपड़ा तो अपनी सूझबूझ से अपनी मेहनत की कमाई गंवाने से बच गईं लेकिन उन्होंने जो बयां किया है उसे जानने और समझने के बाद अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

क्या है मामला

अदिति ने बताया कि एक दिन वह एक ऑफिस कॉल पर थीं। ठीक इसी समय किसी ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह उनके पिता को पैसे भेजने की कोशिश कर रहा है लेकिन पिता के बैंक खाते में समस्या के कारण पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। फोन करने वाले ने कहा कि वह पैसे उनके नंबर पर यूपीआई के माध्यम से भेज रहा है। इसके बाद उसने अदिति का नंबर 0 अंकों का मोबाइल नंबर जोर से पढ़ा। इसके बाद अदिति ने अपने फोन पर एक एसएमएस पॉप अप देखा।

अदिति ने बताया कि उन्हें सबसे पहले एक एसएमएस मिला जिसमें 10 हजार रुपये क्रेडिट का जिक्र था, फिर दूसरा एसएमएस मिला जिसमें 30 हजार रुपये क्रेडिट का जिक्र था। लेकिन अचानक से भेजने वाला काफी परेशान हो गया और कहा कि बेटा, मुझे तो 3 हजार रुपये ही भेजने थे लेकिन गलती से 30 हजार भेज दिए। कृपया आप बाकी पैसे वापस भेज दें, मैं डॉक्टर साहब के यहां खड़ा हूं, उनको पैसे देने है।

अदिति ने बताया कि असली फ्रॉड यहीं से शुरू हुआ। फोन करने वाले ने ये दिखाने की कोशिश की कि उसने सही में पैसे भेजे हैं और ज्यादा भेज दिए हैं। लेकिन अदिति ने नोटिस किया कि उनके  फोन पर प्राप्त एसएमएस आधिकारिक बैंक आईडी के बजाय एक अज्ञात नंबर से थे।

इसके बाद अदिति ने अपने खातों की जांच की और पाया कि उनके अकाउंट में एक रुपया भी क्रेडिट नहीं हुआ है। उन्होंने जब वापस कॉल किया, तो पता चला कि उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया था। ये किस्सा शेयर कर के अदिति ने कहा कि बैंक डिटेल्स से संबंधित जानकारी के लिए कभी भी किसी एसएमएस पर ध्यान न दें। हमेशा बैंक के एप पर या आधिकारिक तरीके से दोबारा चेक करें। अदिति ने वो नंबर भी शेयर किया जिससे उन्हें फोन आया था। 

टॅग्स :ऑनलाइनबेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?