लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज मामले में प्रिंसिपल ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वाट्सऐप ग्रुप में वीडियो भी शेयर किया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2020 06:26 IST

गुजरात के वड़ोदरा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को कोरोना वायरस और निजामुद्दीन मरकज के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस और निजामुद्दीन मरकज के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तारव्हाट्सएप ग्रुप में शामिल एक शिक्षक ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।

अहमदाबाद।गुजरात के वड़ोदरा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को कोरोना वायरस और निजामुद्दीन मरकज के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पाड्रा थाने के पुलिस निरीक्षक एस ए करमुर ने शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी नूर मोहम्मद मलेक (50) ने सोशल मीडिया पर इन पंक्तियों के साथ एक तस्वीर साझा की थी कि ‘‘निजामुद्दीन मरकज में लोग छिपे हैं, लेकिन वैष्णो देवी में फंसे हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी लिखा था कि मीडिया कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। मलेक ने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो भी साझा किया था। मलेक पाड्रा शहर के पास सेजाकुवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाचार्य है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ धर्म के आधार पर समूहों में दुश्मनी पैदा करने, दुश्मनी बढ़ाने संबंधी बयान देने और नफरत बढ़ाने के आरोप में भादंसं तथा आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने द्वारा साझा किए गए वीडयो में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते भी सुनाई देता है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल एक शिक्षक ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिज़ामुद्दिनगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?