लाइव न्यूज़ :

'मैं डिप्रेशन में हूं, युवाओं के लिए जॉब, PG..', ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 11:00 IST

छात्रा का कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। कथित सुसाइड नोट में युवती ने अवसाद से अपने संघर्ष का जिक्र किया और सरकार से परीक्षाओं में गड़बड़ियां रोकने की अपील की।

Open in App

नई दिल्ली: ओल्ड राजेंद नगर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद दिल्ली स्थित कोचिंग सेंटर वाले क्षेत्र में UPSC अभ्यर्थियों की रहने की स्थिति को लेकर चिंताओं के बीच, डिप्रेशन से जूझ रही एक छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली 26 वर्षीय युवती 21 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित पीजी में फंदे से लटकी मिली। 

छात्रा का कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। कथित सुसाइड नोट में युवती ने अवसाद से अपने संघर्ष का जिक्र किया और सरकार से परीक्षाओं में गड़बड़ियां रोकने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की अपील की। ​​इसके अलावा, उन्होंने छात्रों के लिए पीजी और छात्रावासों का किराया कम करने की भी मांग की। 

पुलिस के अनुसार, हालांकि, छात्रा के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वह एक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न के कारण अवसादग्रस्त थी। पुलिस उपायुक्त (मध्य) हर्षवर्धन ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के एक दोस्त ने मीडिया को बताया कि उसने हाल की बातचीत में छात्रावास के बढ़ते किराए का जिक्र किया था। दोस्त के मुताबिक, छात्रा को पांच अगस्त को अपना छात्रावास खाली करना था। पुलिस ने कहा कि वह पिछले चार सालों से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली में रह रही थी।

टॅग्स :दिल्लीसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी