लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: जज की लाश मिली कमरे में लटकी हुई, मां ने लगाया हत्या का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2022 15:09 IST

ओडिशा के कटक में पदस्थापित स्पेशल पोक्सो कोर्ट के जज सुभाष कुमार बिहारी बीते शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास पर फंदे से लटके हुए पाए गए। जज की मां इसे हत्या का केस बता रही हैं, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर आत्महत्या का मामला बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकटक के स्पेशल पोक्सो कोर्ट के जज सुभाष कुमार बिहारी ने की कथिततौर पर आत्महत्या जज की मां ने उनकी पत्नी और भाई पर लगाया हत्या करने का आरोप पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना, लेकिन जज के मां के आरोप पर तहकीकात शुरू की

भुवनेश्वर:कटक में स्पेशल पोक्सो कोर्ट के जज सुभाष कुमार बिहारी बीते शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास पर फंदे से लटके हुए पाए गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कहा कि जज सुभाष कुमार बिहारी ने आत्महत्या की है लेकिन जज की मां ने मामले में सीधे हत्या की आशंका जताते हुए आरोप के कटघरे में जज सुभाष कुमार बिहारी की पत्नी और उनके भाई को खड़ा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक जज सुभाष कुमार बिहारी की 70 साल की वृद्ध मां तुलसी बिहारी ने घटना के अगले दिन शनिवार को कटक के मरकटनगर पुलिस स्टेशन में अपने आशंका के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के दिये शिकायत में जज बिहारी की मां तुलसी ने आरोप लगाया कि उसके बेटा सुभाष कुमार बिहारी की शादी 2007 में अपराजिता नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से उनके जज बेटे सुभाष कुमार बिहारी पत्नी के कारण मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे।

समाचार वेबसाइट द टेलीग्राफ के मुताबिक तुलसी बिहारी ने कहा, "मेरा बेटा सुभाष अक्सर मुझे बताता था कि वह अपनी पत्नी के कारण बेहद कठिन मानसिक आघात के दौर से गुजर रहा है क्योंकि दोनों के विचार मेल नहीं खाते थे और इस कारण दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। मेरा बेटा जज था, वो हर स्थिति में न्याय की बात किया करता था। वो आत्महत्या कर ही नहीं सकता है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है और बाद में उसे आत्महत्या का साबित करने के लिए उसके मरे हुए शरीर को छत के पंखे से लटका दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब वो बेटे के शव को उसके पैतृक गांव जाजपुर में दाह संस्कार के लिए ले जाना चाहती थीं तो उनकी पत्नी ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया था।

घटना के बाद पोक्सो कोर्ट के जज सुभाष कुमार बिहारी के छोटे भाई सुबोध बिहारी ने कहा, “मां मेरे साथ ही गांव में रहती है। भईया सुभाष ने अपराजिता के साथ प्रेम विवाह किया था। इस कारण शादी के बाद वो घर आना कम कर दिये थे। आखिरी बार वो पिछले जून में गांव आये थे, एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लेकिन उस समय भी वो घर नहीं आये लेकिन हमें उनसे इस बात की कोई शिकायत नहीं थी। मृत जज सुभाष के छोटे भाई सुबोध बिहारी अपने पैतृक जाजपुर में रहते हैं और गांव के पास ही एक ऑटो शोरूम में काम करते हैं।

मामले में कटक के मरकटनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक ब्यूटी मोहंती ने कहा, “घटना के फौरन बाद हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन अब चूंकि जज सुभाष कुमार बिहारी की 70 साल की मां ने खुद हत्या की एफआईआर दर्ज करावाई है तो हम मामले को उस एंगल से भी देख रहे हैं। सारी चीजें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर करती हैं, जिसका हम इंतजार कर रहे हैं।"

खबरों के मुताबिक जज सुभाष कुमार बिहारी ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि उसी दिन उनके पिता की पुण्यतिथि भी थी। सुभाष के पिता का देहांत साल 1997 में हुआ था। 

आशंका जताई जा रही है कि जज सुभाष कुमार बिहारी पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए गांव जाना चाहते थे लेकिन इस बात को लेकर उनके और उनकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। शायद उस कारण वह मानसिक रूप से इतने परेशान हो गये हों कि उन्होंने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाओड़िसाकटकक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी