लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के डर से नर्स का मकान करवाया खाली, कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:28 IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नगर निगम के पार्षद के खिलाफ नर्स से घर खाली करवाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमण के डर के कारण नर्स पर मकान खाली करने का दबाव बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नगर निगम के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ नर्स से घर खाली करवाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है।कांग्रेस पार्टी के पार्षद पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमण के डर के कारण नर्स पर मकान खाली करने का दबाव बनाया था।

छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नगर निगम के पार्षद के खिलाफ नर्स से घर खाली करवाने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। कांग्रेस पार्टी के पार्षद पर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमण के डर के कारण नर्स पर मकान खाली करने का दबाव बनाया था। मकान मालिक पार्षद ने हांलाकि इस आरोप से इंकार करते हुए कहा है कि नर्स से स्वयं मकान खाली किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाईंस थाने की पुलिस ने पार्षद सीताराम जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला एक निजी अस्पताल के डाक्टर की शिकायत पर किया है। डाक्टर उस अस्पताल के मालिक भी हैं। उन्होंने बताया कि डाक्टर ने पुलिस में शिकायत की थी कि जायसवाल ने नर्स को यह कहते हुए धमकाया था कि अस्पताल में काम करने वाले लोगों से वायरस का संक्रमण फैल सकता है। जायसवाल ने नर्स को मकान खाली करने के लिए एक दिन का समय दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डाक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर पार्षद जायसवाल का कहना है कि उसके घर में किराएदार नर्स बीते गुरुवार को अपने गांव से आई और कहा कि वह नौकरी छोड़ना चाहती है तथा घर खाली कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने नर्स पर मकान खाली करने का दबाव नहीं बनाया था। उसे फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। इनमें बिलासपुर की एक महिला भी शामिल है। भाषा सं संजीव प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज