लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाओ...2 करोड़ ले जाओ- वीडियो इंटरव्यू के जरिए धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 9, 2022 09:07 IST

आरोपी की धमकी पर बोलते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था, “ऐसे तत्व जो देश में शांति में विघ्न डालना चाहते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देनूपुर शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नूपुर शर्मी की जुबान लाने वाले को 2 करोड़ देने की बात कही थी। यूपी पुलिस ने ऐसे ही धमकी देने वाले एक और शख्स को भी गिरफ्तार किया है।

गुरूग्राम: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को दो करोड़ के इनाम देने का दावा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजतक की एक खबर के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने आरोपी इरशाद प्रधान सलाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर यह आरोप है कि उसने 13 जून को एक वीडियो के जरिए इस इनाम की घोषणा की थी जिसके बाद इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तब से इसकी तलाश में लगी थी और आरोपी को पकड़ना चाहती थी। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इससे पहले आरोपी इरशाद प्रधान सलाहेड़ी ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू देते समय कहा था कि जो कोई भी भाजपा की नूपुर शर्मा का जुबान काट कर लाऐगा, उसे दो करोड़ बतौर इनाम दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू वाले वीडियो में आरोपी ने कथित तौर पर कहा था, “उसकी (शर्मा की) जुबान लेकर आओ और दो करोड़ रुपए ले जाओ। ऐसा करो और अभी पैसे ले लो।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आजतक की खबर के अनुसार, मामले में पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने मीडिया को बताया कि हिंसा के लिए इनाम देने के आरोप में आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

बकरीद को लेकर पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने लोगों से शांति बनाए रखनी की बात कही है और सही से कानून का पालन करते हुए पर्व मनाने को कहा है। मामले में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था, “ऐसे तत्व जो देश में शांति में विघ्न डालना चाहते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।’’

कई और लोगों की भी हुई है गिरफ्तारी

वहीं यूपी पुलिस ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गर्दन को काटने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि आरोपी का नाम नासिर है और वह भी पेशे से एक टेलर है। बरेली एसएसपी सत्यार्थ के अनुसार, आरोपी ने वीडियो जारी कर यह धमकी दी है जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया गया है। 

इससे पहले इसी तरीके से धमकी देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती का भी एक वीडियो सामने आया था जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणाPoliceनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदयू ट्यूबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?