लाइव न्यूज़ :

शास्त्री पार्क में वसीम पर चाकू से वार कर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 18:32 IST

Northeast Delhi: वसीम को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का मुआयना किया।संदिग्धों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

Delhi: उत्तरपूर्वी दिल्ली में एक पार्क के नजदीक 33 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को घटी। अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि शास्त्री पार्क इलाके में वसीम पर चाकू से वार किए गए थे। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि वसीम को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए, जिनमें रक्त के नमूने और अन्य भौतिक सुराग शामिल थे जो हत्या की कड़ियों को जोड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरों का विश्लेषण करने और घटना से पहले पीड़ित की गतिविधियों की पहचान करने के साथ-साथ इसमें शामिल संदिग्धों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

पत्नी के मायके से वापस न आने की वजह से युवक ने खुदकुशी की

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने को लेकर कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फतरे राय के टोला निवासी बिरज कुमार यादव के तौर पर हुई है और उसने मंगलवार रात अपने घर में आत्महत्या की। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि यादव नशे का आदी था और उसकी नशे की लत के कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी । सिंह के मुताबिक, समझा जाता है कि यादव ने पत्नी के मायके से वापस नहीं आने की वजह से अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यादिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...