लाइव न्यूज़ :

नोएडा: प्रधानमंत्री की हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस की टीम कर रही है पूछताछ

By भाषा | Updated: August 11, 2020 01:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक घंटे की अंदर गोलियों से भूनने की धमकी देने वाले आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी को गोली से छलनी करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।112 नंबर पर फोन कर कहा कि वह एक घंटे के भीतर प्रधानमंत्री को गोलियों से भून देगा।

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक घंटे के अंदर गोली से छलनी करने की धमकी देने के आरोपी को थाना फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर कहा कि वह एक घंटे के भीतर प्रधानमंत्री को गोलियों से भून देगा। इसके बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

लखनऊ से इसकी सूचना तुरंत नोएडा पुलिस को दी गई। नोएडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मामूरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के वक्त वह शराब के नशे में था।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार को कॉल 112 पर एक युवक ने पुलिस को फोन किया कि वह एक घंटे में प्रधानमंत्री को गोलियों से भून देगा। उसने नोएडा को भी उड़ाने की धमकी दी। फोन पर काफी अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद कॉल 112 मुख्यालय लखनऊ से तुरंत नोएडा पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामूरा गाँव से 33 वर्षीय हरभजन सिंह नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से यमुनानगर जगाधरी हरियाणा का रहने वाला है। फिलहाल वह नोएडा के सेक्टर-66 में रह रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। उसने इस तरह का फोन क्यों किया, इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी शराब के नशे में था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनॉएडाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?