लाइव न्यूज़ :

Noida day care: थप्पड़ से पीटा और जांघों पर काटने के निशान, सीसीटीवी फुटेज में हॉरर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 10:23 IST

Noida day care: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 15 माह की बच्ची को पीटने और उसकी जांघ पर काटने के आरोप में एक ‘डे-केयर सेंटर’ प्रमुख और एक सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका अपनी बेटी को वहां से लाई तो वह लगातार रो रही थी।‘डे-केयर’ की सीसीटीवी फुटेज देखी।मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा: नोएडा के एक आवासीय परिसर में स्थित ‘डे-केयर सेंटर’ की एक महिला अटेंडेंट को 15 महीने की बच्ची के माता-पिता द्वारा बच्ची पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद हिरासत में लिया गया है। हालाँकि बच्ची की जांघों पर काटने के निशान हैं, लेकिन डेकेयर के सीसीटीवी फुटेज में अटेंडेंट बच्ची के चेहरे पर जानबूझकर वार करती और उसे ज़मीन पर गिराती हुई दिखाई दे रही है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पारस तियरा आवासीय परिसर के डेकेयर में हुई। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के आवासीय परिसरों में चलने वाली ऐसी ही कई इकाइयों में से एक है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची की मां मोनिका ने इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची दो घंटे के लिए ‘डे-केयर’ में रहती थी लेकिन सोमवार को जब मोनिका अपनी बेटी को वहां से लाई तो वह लगातार रो रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने बच्ची के कपड़े बदले तो उसे उसकी जांघों पर काटने के निशान दिखे। प्राथमिकी में कहा गया कि मोनिका अपनी बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर गईं जिसने पुष्टि की कि घाव दांत से काटे जाने की वजह से हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद उसने ‘डे-केयर’ की सीसीटीवी फुटेज देखी।

जिसमें ‘‘सहायिका सोनाली बच्ची को थप्पड़ मारते, उसे जमीन पर गिराते, उसे प्लास्टिक के बैग से पीटते और फिर बच्ची की दोनों जांघों पर काटते’’ दिख रही है। प्राथमिकी के अनुसार, मोनिका ने जब इसकी शिकायत ‘डे-केयर’ प्रमुख चारू से की तो उसने शिकायतकर्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे धमकी भी दी। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO