लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 9वीं की छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़, पुलिस को मिली नाबालिग की पर्सनल नोटबुक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 22, 2018 05:04 IST

पुलिस को यह नोटबुक छात्रा के घर से बरामद हुआ है। जिसमें छात्रा ने वह सब लिखा है, जो वह अपने बारे में महसूस करती थी।

Open in App

नोएडा; 22 मार्च;  नोएडा में एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 20 मार्च के सुबह की है। पुलिस को इस मामले में जांच के दौरान 9वीं की मृतका छात्र के घर से एक नोटबुक बरामद हुआ है। जिससे पुलिस को इस केस की गुत्थी सुलझाने में काफी मदद मिलेगी। 

नोटबुक से केस की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी

पुलिस को यह नोटबुक पीड़िता के नोएडा के घर से बरामद हुआ है। इस नोटबुक में लिखावट को मृतका के घरवालों ने पुष्टि की है। इस नोटबुक में छात्रा ने वह सब लिखा है, जो वह अपने बारे में महसूस करती थी। छात्रा ने नोटबुक में लिखा है, "I Am Failure" और  "I am dumb"।  इस तरह के लाइन नोटबुक में कई जगह लिखा है। जिस पेज पर ऐसा लिखा है, उसमें छात्रा के कई जगह हस्ताक्षर भी है। नोट बुक में यह भी लिखा है कि मैं खुद से नफरत करती हूं।

पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया

हालांकि इस मामले में नोएडा पुलिस ने दो स्कूल टीचर्स नीरज आनंद और SST टीचर  राजीव सहगल के अलावा प्रिंसिपल के खिलाफ भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान नोएडा पुलिस की एक टीम बुधवार 21 मार्च को मयूर विहार फेज 1 के एक पब्लिक स्कूल पहुंची और जांच की। 

परिवार वाले स्कूल को दोषी ठहरा रहे हैं 

छात्रा का नाम इकिसा है। जो अपने परिवार वालों के साथ नोएडा सेक्टर 52 के डी ब्लॉक में रहती थी। मंगलवार देर शाम उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना है कि राजीव सहगल (sst टीचर) उसकी बेटी को परेशान किया करता था। उसे हमेशा छूने के बहाने निकालता था। इकिसा को बाथरूम जाने के दौरान पकड़ते थे। वहीं  शिक्षिका नीरज आनंद मानसिक रूप से परेशान करती थीं। परेशान होकर ही बेटी ने आत्महत्या की

पिता ने बताया कि नवंबर 2017 में इकिसा ने इस बारे में बताया था। इसकी शिकायत प्रसिपल से भी की गई थी। उन्होंने इकीसा को स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। राजीव सहगल व शिक्षिका नीरज आनंद ने जानबूझकर सेमेस्टर परीक्षा में उसे फेल कर दिया था। इससे परेशान होकर ही बेटी ने आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :नोएडा समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास