लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बहादुर यातायात पुलिसकर्मी ने एक KM तक दौड़ाकर झटपटमार को पकड़ा, महिला का पर्स मिला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 16:37 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के घंटाघर चौक पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक 20-21 साल की युवती खड़ी थी,तभी एक बदमाश ने महिला का पर्स लूट लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बदमाश पर्स लूटकर भागने लगा, तो महिला ने शोर मचाया। तैनात यातायात पुलिसकर्मी आशीष कुमार ने बदमाश का पीछा किया।पुलिस ने बताया कि उसके पास से महिला का लूटा गया पर्स भी बरामद हुआ है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर क्षेत्र के घंटाघर चौक के पास से महिला का पर्स लूटकर भाग रहे कुख्यात बदमाश का एक बहादुर यातायात पुलिसकर्मी ने पैदल ही पीछा करना शुरू कर दिया और करीब एक किलोमीटर दौड़ाने के बाद उसे पकड़ लिया।

 

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि झटपमार से पर्स बरामदकर इसे पीड़ित महिला को वापस दिलाने वाले पुलिसकर्मी की काफी तारीफ हो रही है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के घंटाघर चौक पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक 20-21 साल की युवती खड़ी थी,तभी एक बदमाश ने महिला का पर्स लूट लिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि बदमाश पर्स लूटकर भागने लगा, तो महिला ने शोर मचाया। उन्होंने बताया कि चौक पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी आशीष कुमार ने बदमाश का पीछा किया तथा एक किलोमीटर तक दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से महिला का लूटा गया पर्स भी बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि यातायात आरक्षी ने पकड़े गए लुटेरे को थाना सूरजपुर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में अग्रिम करवाई थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। इस बहादुरी के कारण 28 वर्षीय कुमार को न केवल पीड़ित महिला, बल्कि सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं की ओर से भी प्रशंसा मिल रही है। लोग उनकी फिटनेस और समर्पण के लिए कुमार की सराहना कर रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने भी पुलिसकर्मी के प्रयास की सराहना करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और इनाम की घोषणा की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन केवल सिपाही ने चोर का पीछा करने की हिम्मत जुटाई।

पुलिसकर्मी कुमार ने कहा, ‘‘महिला दहशत में थी और उसने मदद की गुहार लगाई। मैं ड्यूटी पर था और ट्रैफिक के व्यस्त समय के दौरान चौराहे पर रुके टेम्पो को हटा रहा था।’’ कुमार ने कहा, ‘‘ मैंने तुरंत चोर का पीछा किया, जो पहले दादरी रोड की ओर भागा और फिर परी चौक की ओर दिशा बदली। मैंने लगभग एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया और अंत में उसे पकड़ लिया।’’

कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और तीन साल पहले उनकी गौतमबुद्ध नगर में तैनाती हुई थी। कुमार ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए वह सप्ताह में तीन-चार बार कसरत करते हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?