लाइव न्यूज़ :

निक्की यादव हत्याकांडः आरोपी साहिल गहलोत के परिवार ने उसका किया बहिष्कार, नई बहू समेत परिवार के सभी लोगों ने छोड़ा गाँव

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2023 08:06 IST

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी अपनी कार में पीड़िता के घर गया और उसे वहां से लेकर चला गया। लेकिन निक्की उस पर शादी नहीं करने का दबाव बनाती रहीं। निक्की ने उसके साथ गोवा जाने की योजना पहले ही बना ली थी और नौ फरवरी की तारीख का टिकट बुक करा रखा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी साहिल का गाँव में दो मंजिला घर है। आरोपी के परिवार को लोग काफी गुस्से में हैं।आरोपी की पत्नी और परिवार के अन्य लोग गाँव छोड़कर कहीं और चले गए हैं।

नई दिल्लीः अपने लिव-इन पार्टनर (निक्की यादव) की हत्या करने वाले आरोपी साहिल गहलोत के परिवार ने उसका बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इस घटना के बाद से परिवार के लोग किसी से नजर नहीं मिला पा रहे हैं। वे बेहत गुस्से में हैं। उन्होंने अबतक किसी भी तरह का आरोपी साहिल का समर्थन नहीं किया है और ना ही उससे मुलाकात ही की।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लिव इन पार्टनर (महिला) की हत्या करके शव को दक्षिणी दिल्ली में पांच दिनों तक रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी पुरुष को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मितरांव गांव के निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला साथी की हत्या कर दी और उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखकर उसी दिन एक दूसरी महिला से शादी करने के लिए रवाना हो गया।

आरोपी साहिल के परिवार के एक पुरुष सदस्य ने कहा, “जब से उसका अपराध सामने आया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तब से हमारे परिवार या गाँव से कोई भी उससे (गहलोत) नहीं मिला है। उसे कोई समर्थन नहीं दिया है। गहलोत के रिश्तेदार जयवीर सिंह गांधी ने कहा कि  महिला की हत्या जैसा अपराध हमारे समाज में स्वीकार्य नहीं है। और इसीलिए हमने उनका बहिष्कार किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की पड़ताल के मुताबिक, गाँव में आरोपी का दो मंजिला घर है। गहलतो के रिश्तेदार जयवीर और उसके चाचा हवा सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नई बहू सहित परिवार के सभी सदस्य अज्ञात स्थानों पर चले गए। वहीं गांव में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घर के पास एक गश्ती वैन के साथ एक पुलिस दल तैनात किया गया है।

साहिल को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने पूछताछ के लिए पांच दिनों तक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया ताकि हत्या के सटीक दृश्य और कथित अपराध के बाद उसकी कार्रवाई का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बुधवार को निक्की यादव के उत्तम नगर स्थित घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला तो पता चला कि 23 वर्षीय महिला अपने पुरुष मित्र द्वारा हत्या किये जाने से घंटों पहले छोटे-मोटे काम कर रही थी। यह फुटेज नौ फरवरी की है, जिस दिन उसके पुरुष मित्र साहिल गहलोत की सगाई थी।

यादव ने कथित रूप से गहलोत से मिलने के लिए फोन किया और शादी करने के उसके फैसले पर अपनी नाखुशी जताई। पहले फुटेज में, जो दोपहर एक बजकर 10 मिनट का है, दिखाया गया है कि निक्की कपड़े लेकर ऊपर अपने किराये के घर में जा रही है। दूसरे फुटेज में, जो रात नौ बजकर 27 मिनट का है, में दिखाया गया कि वह परिसर छोड़ने से पहले अपने किराये के मकान से झांक रही है। वह एक मिनट के अंदर लौटती दिखती है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम और सबूत एकत्र करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि हत्या के दिन की घटनाओं का क्रम सुनिश्चित किया जा सके।’’ पुलिस ने कहा कि यादव की कथित तौर पर उसके 24 वर्षीय पुरुष मित्र ने हत्या कर दी थी जिसने महिला के शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रखा और उसी दिन दूसरी महिला से शादी रचाने के लिए रवाना हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की इस बात से नाखुश थी कि गहलोत शादी कर रहा है। आरोपी की सगाई के दिन नौ फरवरी को निक्की ने उसे फोन किया और उत्तम नगर में अपने फ्लैट पर आने के लिए कहा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी अपनी कार में पीड़िता के घर गया और उसे वहां से लेकर चला गया। लेकिन निक्की उस पर शादी नहीं करने का दबाव बनाती रहीं। निक्की ने उसके साथ गोवा जाने की योजना पहले ही बना ली थी और नौ फरवरी की तारीख का टिकट बुक करा रखा था।’’

अधिकारी के मुताबिक निक्की ने उससे गोवा चलने के लिए कहा, लेकिन साहिल ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर दोनों में बहस हुई और गुस्से में आकर साहिल ने अपनी कार के अंदर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि कथित हत्या नौ-दस फरवरी की दरमियानी रात को हुई थी और इस मामले में दिल्ली के मितरांव गांव निवासी आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए