लाइव न्यूज़ :

एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे विकास सिंह को दबोचा, पंजाब पुलिस के हेड आफिस पर हुए हमले की वारदात में था शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 22, 2023 09:38 IST

एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमर तोड़ने के लिए उसके लखनऊ निवासी सबसे खास गुर्गे विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आश्रय देने वाले लखनऊ निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार कियाविकास सिंह ने पिछले साल पंजाब पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले आरोपियों को पनाह दी थीविकास लॉरेंस गैंग को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और फैजाबाद में छुपने का स्थान उपलब्ध कराता था

दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी विकास सिंह पिछले साल पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी (रॉकेट चालित ग्रेनेड) हमले में शामिल लोगों को मदद करने के कारण सरक्षा एजेंसी के रडार पर था।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एनआईए के प्रवक्ता ने उसकी गिरफ्तारी के बाद बुधवार को कहा, “गिरफ्तार किया गया विकास सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कई तरह की सुविधाएं पहुंचाता था। उनसे बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों, जिनमें से एक हरियाणा के झज्जर के सुरखपुर गांव का दीपक रंगा है और दूसरा यूपी के फैजाबाद का दिव्यांशु है। उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान किया था।”

प्रवक्ता ने कहा, “विकास सिंह ने हिरासत में किये गये पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उसने दीपक और दिव्यांशु को अपने अयोध्या के देवगढ़ गांव स्थित घर और लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के फ्लैट में कई बार आश्रय दिया था। विकास सिंह हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज 10 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।” 

उन्होंने कहा, “शुरूआती पड़ताल से ज्ञात हुआ है कि हरियाणा के दीपक को बिश्नोई के एक अन्य सहयोगी और दोस्त विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की मिद्दुखेड़ा ने विकास सिंह से मिलवाया था। वहीं फैजाबाद के दिव्यांशु को बिश्नोई गैंग से खुद विकास सिंह ने जोड़ा था। विकास सिंह और लॉरेंस बिश्नोई एक साथ सुपारी लेकर की गई कई हत्याओं में भी शामिल थे। यह दोनों नांदेड़ में व्यवसायी संजय बियानी और पंजाब में राणा कंधोवालिया की हत्याओं में शामिल थे। राणा कंदोवालिया की हत्या के बाद विकास सिंह ने हत्या के एक अन्य आरोपी रिंकू को भी अपने यहां शरण दी थी।”

एनआईए की ओर से कहा गया है कि विकास सिंह को दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत और विदेश में स्थित बिश्नोई के आपराधिक सिंडिकेट और गिरोह के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच से पता चला है कि वह लॉरेंस गैंग की ओर से किये जा रहे लगभग सभी अपराधों में शामिल रहा है।

टॅग्स :एनआईएLawrenceलखनऊउत्तर प्रदेशपंजाबदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला