लाइव न्यूज़ :

चरस के नशे में दारोगा भूला बैठा वर्दी का सम्मान, लोगों ने खूब किया विरोध; वायरल वीडियो में कश लगाता पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: January 7, 2022 15:53 IST

इस पर कार्रवाई करते हुए लखनऊ की एडीसीपी प्राची सिंह ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक दरोगा के चरस पीने वाला वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दरोगा को चरस के कश पर कश लगाते देखा गया है। इस वीडियो के आधार पर उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा के सरे आम चरस पीने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा गया है कि दरोगा किसी की परवाह न करते हुए नशे का मजा ले रहा है। यह वीडियो किसने बनाई इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन इस वायरल वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे यह यह दोरगा अपनी वर्दी का भी ख्याल नहीं करता है और चरस पीते जाता है। वीडियो जब वायरल हुआ तो दरोगे के खिलाफ लोगों ने खूब विरोध-प्रदर्शन भी किया। इस पर कार्रवाई करते हुए दरोगे को सस्पेंड कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे दरोगा वर्दी पहने हुए चरस को तैयार कर रहा है और फिर कैसे कश पर कश लगाकर चरस को पी रहा है। सोशल मीडिया पर जब दरोगा के यह चरस पीने वाला वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसका विरोध करने लगे। इसके बाद यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के नजर में आया जिसके बाद दरोगा को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि यह घटना राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाने का है जहां पर दरोगा की पोस्टिंग हुई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की खूब फजीहत भी हुई है। 

आरोपी दरोगा हुआ गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने दरोगा के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन किया। इस पर कार्रवाई करते हुए लखनऊ की एडीसीपी प्राची सिंह ने पहले इस वायरल वीडियो की जांच की और इस जांच में दगोरा को दोषी पाया। इस पर एक्शन लेते हुए एडीसीपी ने दरोगा को तुरंत सस्पेंड किया और इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु करने का आदेश दिया। 

टॅग्स :लखनऊक्राइमउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Policeवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?