लाइव न्यूज़ :

जन्म लेने के तुरंत ही बाद नर्स के हाथों से फिसल गया नवजात, मौके पर ही हो गई मौत, माता-पिता का आरोप-अस्पताल ने बताया मृत हुआ था बच्चा पैदा

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 11:21 IST

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में यह साबित हुआ कि बच्चे की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के एक निजी अस्पताल में एक नवजात के मरने की खबर सामने आई है। बच्चे की मौत के बाद अस्पताल पर झूठी कहानी बनाने का भी आरोप लगा है।मामले में पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ पर केस दर्ज किया है।

लखनऊ: एक निजी अस्पताल के नर्स द्वारा की गई लापरवाही के कारण नवजात की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना लखनऊ में चिनहट स्थित एक निजी अस्पताल में घटी है। नवजात के माता पिता ने अस्पताल पर यह आरोप लगाया है कि वे इस मामले को छिपा रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि नवजात के जन्म लेने के बाद वहां मौजूद नर्स ने बच्चे को बिना किसी तौलिए के ऐसी ही उठा ली थी। मृत नवजात के पिता ने बताया कि जिस वक्त नर्स ने बच्चे को उठाया वह स्लिप खाकर नीचे गिर गया था जिस के बाद उसकी मौत हो गई थी। बच्चे की मां ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद उसे मुंह बंद करने की अस्पताल द्वारा धमकी भी दी गई थी। 

क्या है पूरा मामला

मृत बच्चे के पिता जीवन राजपूत ने बताया कि जब उसकी पत्नी के पेट में दर्द होने लगा तो उसने उसे चिनहट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती के बाद उसकी पत्नी को एक जिंदा बच्चा पैदा हुआ था जिसे उसके पत्नी ने देखा था। राजपूत की पत्नी ने उसे बताया कि उसकी डिलेवरी नार्मल हुई थी और उसे स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ है। उसकी पत्नी ने यह भी बताया कि जब बच्चा पैदा हुआ तो वहां मौजूद नर्स ने नवजात को बिना किसी तौलिए के खाली बदन उठा ली थी जो उसकी हाथों से स्लिप खाकर नीचे गिर गया था। इस घटना को देख वह चिल्लाकर रोने लगी थी तभी नर्स और अस्पताल के और स्टाफ ने महिला को चुप्प रहने को कहा था। राजपूत ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ ने एक झूठी कहानी बनाई थी और कहा था कि बच्चा अभी भी जिंदा है। 

सिर पर चोट लगने से बच्चे की हुई मौत

मामले में बोलते हुए जांच अधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया था और उसका पोस्टमॉर्टम किया गया था। पोस्टमॉर्टम में यह साफ हुआ कि बच्चे की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह घटना 19 अप्रैल को घटी है लेकिन मीडिया को इसकी जानकारी मंगलवार को हुई है। इस पर बोलते हुए पूर्वी क्षेत्र के एडीसीपी कासिम आबिदी ने कहा है कि अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही से मौत, आपराधिक धमकी और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृत बच्चे के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद उसकी मां की हालत ठीक नहीं है और वह सदमे में है जिसका अलग से इलाज चल रहा है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलखनऊउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?