लाइव न्यूज़ :

कई एलपीजी सिलेंडर फटा,  500 झुग्गियों में भीषण आग, मुन्ना की मौत और राजेश झुलसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2025 10:51 IST

पुलिस के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई तथा निवासियों में दहशत फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।400 से 500 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।राजेश नाम का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 500 झुग्गियों में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भड़क गई तथा निवासियों में दहशत फैल गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया तथा स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 400 से 500 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, उन्हें रात 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां और अग्निशमन रोबोट घटनास्थल पर भेजे गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां तैयार रखी गईं। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह तक काबू पा लिया गया। मुन्ना नाम के शख्स की आग में जलकर मौत हो गई तथा राजेश नाम का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

टॅग्स :Delhi Fire Serviceअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो