लाइव न्यूज़ :

Neet Paper Leak Scandal: बाप रे बाप!, एक प्रश्न पत्र के लिए 60 लाख रुपये, 150 छात्रों ने खरीदे थे, सीबीआई जांच में खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2024 14:20 IST

Neet Paper Leak Scandal: अभ्यर्थियों के गुजरात के गोधरा और बिहार की राजधानी पटना में परीक्षा केंद्र थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने जांच में 150 से अधिक छात्रों को पेपर मिलने का सबूत मिला है। अभ्यर्थियों से 55 से 60 लाख रुपये में पेपर देने की बात तय हुई थी। केंद्रों के चुनिंदा छात्रों तक पेपर लीक गैंग के जरिए प्रश्न पत्र भेजे गए थे।

पटनाः नीट पेपर लीक की जांच में जुटी सीबीआई को अहम जानकारियां मिल रही हैं। अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपित अभ्यर्थियों ने 35 से 60 लाख रुपये तक देकर प्रश्न पत्र खरीदे थे। बिहार के अभ्यर्थियों ने 35 से 45 लाख रुपये में पेपर खरीदे थे। जबकि दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों से 55 से 60 लाख रुपये में पेपर देने की बात तय हुई थी। सीबीआई ने जांच में 150 से अधिक छात्रों को पेपर मिलने का सबूत मिला है। इनमें से कुछ का परीक्षा केंद्र झारखंड के हजारीबाग में था तो कुछ के महाराष्ट्र के लातूर जिले में था। वहीं कुछ अभ्यर्थियों के गुजरात के गोधरा और बिहार की राजधानी पटना में परीक्षा केंद्र थे।

सीबीआई की टीम इस बात की भी पड़ताल करने में जुटी हुई है कि इन शहरों में किस सेटिंग की बदौलत परीक्षा केंद्र बनाए गए थे या फिर इन केंद्रों के चुनिंदा छात्रों तक पेपर लीक गैंग के जरिए प्रश्न पत्र भेजे गए थे। पेपर लीक के बाद प्रश्न पत्र हासिल करने वाले 150 छात्रों में करीब 80 से 90 अभ्यर्थियों को अच्छी रैंक नहीं मिली थी।

बता दें कि पहले पूरे पेपर लीक मामले की जांच बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। हालांकि बाद में केंद्र से निर्देश मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने हाल में सुप्रीम कोर्ट में अपनी जांच की रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में इन बातों का जिक्र किया गया है। पेपर लीक मामले की जांच को लगभग एक महीने होने को हैं।

लेकिन अभी तक मास्टरमाइंड का पता नहीं चला है। इस मामले का किंगपिन कहे जाने वाला संजीव मुखिया फरार चल रहा है। हालांकि उसके गुर्गे व साथी सीबीआई की गिरफ्त में हैं, जिसमें रॉकी और चिंटू शामिल है। आरोप है कि रॉकी ने ही झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पर जा रहे नीट के पेपर निकाले थे और फिर चिंटू के जरिए बिहार में पेपर भेजे थे।

चिंटू संजीव मुखिया की भांजी का पति है। नीट पेपर लीक मामले के अधिकांश आरोपी नवादा जिले के रहने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जल संसाधन विभाग के तत्कालीन अभियंता सिकंदर यादवेंदु के साले संजीव के बेटे अनुराग यादव को 350 नंबर आए हैं।

जबकि, अनुराग यादव के साथ परीक्षा देने वाले आयुष राज, शिवनंदन कुमार और अभिषेक कुमार भी थे। इन सभी में से केवल आयुष राज को 600 नंबर मिले थे। जांच में एनटीए ने आर्थिक अपराध इकाई को करीब 18 संदिग्ध छात्रों के नाम भेजे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटबिहारपटनाKotaगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो