लाइव न्यूज़ :

शेल्टर कांड के बाद जागा NCPCR, बाल गृहों में बच्चों को 'पॉक्सो ईबॉक्स' की जानकारी कराएगा मुहैया

By भाषा | Updated: August 12, 2018 14:21 IST

एनसीपीसीआर ने अगस्त, 2016 में पॉक्सो ईबॉक्स की शुरुआत की थी। यह एक ऑनलाईन सुरक्षा विंडो है जो एनसीपीसीआर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें कार्टूनों के माध्यम से बाल यौन शोषण के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताया जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त: मुजफ्फरपुर और देवरिया कुछ अन्य स्थानों के बालिका गृहों में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) सभी बाल गृहों (चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन) में 'पॉक्सो ईबॉक्स' की जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा ताकि इस तरह की परेशानियों में घिरे बच्चे-बच्चियां सीधे आयोग से संपर्क कर सकें। आयोग का मानना है कि अगर यौन शोषण के शिकार बच्चों की मदद के मकसद से शुरू हुए पॉक्सो ईबॉक्स के बारे में बाल गृहों में रहने वाले बच्चों को जानकारी मिलेगी तो मुश्किल में होने पर वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एनसीपीसीआर के सदस्य (पॉक्सो एवं किशोर न्याय कानून) यशवंत जैन ने 'भाषा' से कहा, 'हाल के समय में कुछ बाल गृहों में जो घटनाएं सामने आईं हैं उनको देखते हुए पॉक्सो ईबॉक्स की जानकारी इन बालगृहों के बच्चों को होना जरूरी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कैसे बालगृहों के बच्चों को भी पॉस्को ईबॉक्स की जानकारी हो।' 

उन्होंने कहा, 'कई बार बच्चे अपनी परेशानियों के बारे में लोगों को सीधे बता नहीं पाते। बालगृहों में रहने वाले बच्चों के लिए ऐसा कर पाना और मुश्किल होता है। ऐसे में पॉक्सो ईबॉक्स की जानकारी मुश्किल पड़ने पर उनके लिए काम आ सकती है।' आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'एक विचार यह आया है कि बालगृहों में कुछ स्थानों पर चित्र के माध्यम से पॉक्सो की जानकारी दी जाए। हम दूसरे तरीकों पर भी गौर कर रहे हैं।' 

दरअसल, एनसीपीसीआर ने अगस्त, 2016 में पॉक्सो ईबॉक्स की शुरुआत की थी। यह एक ऑनलाईन सुरक्षा विंडो है जो एनसीपीसीआर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें कार्टूनों के माध्यम से बाल यौन शोषण के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताया गया है ताकि इस तरह की स्थितियों से गुजर रहे बच्चे अपने साथ हो रहे अपराध के बारे में जान सकें। बच्चे इसी विंडो के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।पॉक्सो ईबॉक्स के माध्यम से शिकायत मिलने पर एनसीपीसीआर संबंधित क्षेत्र के प्रशासन की मदद से कार्रवाई सुनिश्चित कराता है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलायूपी शेल्टर होम केस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की 49 पीड़ितों को मुआवजा दिया गया, सरकार ने एनएचआरसी को जानकारी दी

क्राइम अलर्टबालिक गृह कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर पर कसता जा रहा है ईडी का शिकंजा, जब्त होगी संपत्ति

क्राइम अलर्टमुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामलाः कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर को उसके शेष जीवन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भारतTop Today News: दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कई दिग्गजों की रैली, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सजा सुनाने पर सुनवाई आज

क्राइम अलर्टमुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषी करार, 28 जनवरी को सजा का ऐलान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टThane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

क्राइम अलर्टGhaziabad: मोदीनगर में नकाबपोश व्यक्ति ने 80 साल के ज्वेलरी शॉप के मालिक की चाकू मारकर हत्या की, फिर हमलावर से भिड़ा शख्स, देखें डिस्टर्बिंग वीडियो

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत