मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषी करार, 28 जनवरी को सजा का ऐलान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 02:58 PM2020-01-20T14:58:07+5:302020-01-20T14:58:07+5:30
मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में बृजेश ठाकुर को पोक्सो कानून के तहत गंभीर यौन उत्पीड़न और सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया गया
दिल्ली की अदालत ने ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर आश्रय केन्द्र में कई लड़कियों के यौन शोषण का दोषी ठहराया। दिल्ली की अदालत ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले में ठाकुर और 18 अन्य को दोषी ठहराया।
मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में बृजेश ठाकुर को पोक्सो कानून के तहत गंभीर यौन उत्पीड़न और सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया गया। दिल्ली की अदालत ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले में एक आरोपी को आरोपमुक्त किया।
Bihar's Muzaffarpur shelter home case: The court has listed the matter for argument on quantum of sentence on January 28 https://t.co/pVbhtj1vu6
— ANI (@ANI) January 20, 2020