लाइव न्यूज़ :

नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 5 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 16:48 IST

बिहारः चलती ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे की अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके है और मामले की जांच में जुट गए। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्सौल-आनंद बिहार सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास पहुंची थी।चालक ने आपातकाल ब्रेक लगा कर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका।

पटनाः बिहार में नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मझौलिया-बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की 5 बोगियां को ईंजन छोड़कर चली गई। जिसके बाद बोगियां बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी।

 

इस दौरान चलती ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे की अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके है और मामले की जांच में जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्सौल-आनंद बिहार सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास पहुंची थी।

ट्रेन में सवार यात्री राकेश कुमार ने बताया कि मझौलिया से ट्रेन खुली थी, तो रुक-रुक कर हिचकोले खा रही थी लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। महोद्दीपुर गुमटी पर पहुंचते हीं जोर का झटका लगा और ईंजन समेत पांच बोगी लेकर पायलट चला गया। हालांकि ईंजन अभी 100 मीटर आगे बढ़ी थी कि चालक को इसकी जानकारी हो गई।

चालक ने आपातकाल ब्रेक लगा कर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका। उसके बाद फिर से सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन रेल फाटक के समीप खड़ी रही। मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया।

बताया जाता है कि बोगियों को कनेक्ट करने के लिए लगाए गए कपलिंग के अचानक टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद रेलवे की ओर से पदाधिकारियों के पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई सभी इस घटना से हैरान थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप