लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से घर में काम कराने के बहाने दी प्रताड़ना, बदन को सिगरेट जलाया; कई दिनों तक बाथरूम में रखा बंद

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2023 14:46 IST

12 वर्षीय लड़की जिस परिवार में रहती थी, उसने अपने कर्तव्यों में कोई गलती करने पर उसे गर्म तवे और सिगरेट से जला दिया। पड़ोसियों द्वारा बचाए जाने से पहले, उन्होंने उसे चार दिनों के लिए एक बंद घर में अकेला छोड़ दिया।

Open in App

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, नागपुर की आवासीय सोसायटी में घरेलू सहायिका के रूप में नाबालिग से एक परिवार काम करा रहा था और उस पर ढेरों अत्याचार कर रहा था।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रही। गौरतलब है कि 12 वर्षीय नाबालिग सहायिका पर परिवार द्वारा शारीरिक शोषण किया गया है जिसमें उसके बदन को सिगरेट और गर्म तवे से जलाया गया।

बेंगलुरु से नागपुर आई थी नाबालिग 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की करीब तीन साल पहले बेंगलुरु से नागपुर आई थी। उसे अथर्व सोसायटी में काम करने के लिए लाया गया था। इस दौरान लड़की के साथ की तरह की यातनाएं की  गई। लड़की लड़की को हुई यातना तब सामने आई जब परिवार ने बेंगलुरु जाते समय उसे चार दिनों के लिए घर में अकेला छोड़ दिया।

बिल बकाया होने के कारण बिजली काट दी गई। लड़की बंद घर के भीतर एक खिड़की से मदद के लिए संकेत देने में कामयाब रही। इसके बाद पड़ोसियों ने बच्ची को घर के भीतर देख लिया और दरवाजा तोड़कर उसे बचाया गया। सोसायटी के अन्य लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। 

गौरतलब है कि घर में घुसने के बाद देखा गया कि लड़की बुरी तरह से डरी हुई थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। इसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। 

एनजीओ कार्यकर्ता शीतल पाटिल के मुताबिक, अगर लड़की अपने कर्तव्यों में कोई गलती करती थी, तो परिवार वाले उसे तवे से जलाने का सहारा लेते थे। इसके अतिरिक्त, उसे कथित तौर पर जलती सिगरेट से प्रताड़ित किया गया।

आरोपी दंपति गिरफ्तार 

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी विक्रांत सांगाने ने कहा कि लड़की को पुलिस स्टेशन लाया गया था। उसकी चिकित्सीय जांच की गई जिसमें यातना के लक्षण सामने आए।

हुडकेश्वर पुलिस ने बेंगलुरु में अपने समकक्षों से संपर्क स्थापित किया। जानकारी के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने उस जोड़े को गिरफ्तार कर लिया, जिसके साथ लड़की रहती थी और उन्हें नागपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

हुडकेश्वर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दंपति ने मूल रूप से लड़की के माता-पिता से उसे नागपुर लाने के बाद शिक्षा और देखभाल करने का वादा किया था। 

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?