लाइव न्यूज़ :

नकली बिल बनाकर जालसाजी करनेवाले गिरोग का पर्दापाश, 18 फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल बनाकर 46.5 करोड़ टैक्स क्रेडिट लिया

By हरीश गुप्ता | Updated: March 10, 2021 15:24 IST

18 अस्तित्वहीन कंपनियों से तकरीबन 500 करोड़ रुपए के फर्जी लेनदेन में करीब 46.50 करोड़ रुपए का टैक्स क्रेडिट लिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देजांच में पता चला कि इन फर्जी कंपनियों के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाकर फर्जी लेनदेन किया जा रहा था. मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना जलगांव का है.कई लोगों के पैन, बैंक ब्यौरे, ईमेल और फोन नं. के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाईं.

नई दिल्लीः जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) नागपुर क्षेत्र इकाई के अधिकारियों ने महाराष्ट्र में कई जगह छापे मारकर नकली बिलों (इनवाइस) के मार्फत जालसाजी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.

18 अस्तित्वहीन कंपनियों से तकरीबन 500 करोड़ रुपए के फर्जी लेनदेन में करीब 46.50 करोड़ रुपए का टैक्स क्रेडिट लिया गया. जांच में पता चला कि इन फर्जी कंपनियों के नाम पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाकर फर्जी लेनदेन किया जा रहा था. इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना जलगांव का है.

उसने कई लोगों के पैन, बैंक ब्यौरे, ईमेल और फोन नं. के आधार पर फर्जी कंपनियां बनाईं. मुखबिरों की सहायता से सरगना का पता लगाया गया और उसके आवास पर छापे मारे गए. उसमें कई अस्तित्वहीन कंपनियों के दस्तावेज हाथ लगे. इन कंपनियों को गिरोह के सरगना के दूर के रिश्तेदारों के नाम पर शुरू किया गया था.

पूछताछ में उसने कबूला कि उसने अपराध से संबंधित दस्तावेज जला दिए. उसने बताया कि एक फर्जी कंपनी का मालिक वह खुद है और शेष 18 कंपनियां उसने मुंबई, पुणे और जलगांव में शुरू की थीं, ताकि रजिस्ट्रेशन हासिल किया जा सके.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजीएसटीभारत सरकारपैन कार्डआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला