लाइव न्यूज़ :

Nafe Singh Rathi Murder Case: दो शूटर गोवा से गिरफ्तार, कपिल सांगवान गिरोह से संबंध होने का संदेह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 4, 2024 09:47 IST

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के दो संदिग्ध शूटरों को गोवा से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ लगी बहुत बड़ी कामयाबी हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने मिलकर गोवा से दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया हैगिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले सौरव और आशीष के रूप में हुई है

नई दिल्ली: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के दो संदिग्ध शूटरों को गोवा से गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हरियाणा की झज्जर पुलिस ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नफे सिंह राठी की हत्या के केस में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त ऑपरेशन में दो शूटरों को गोवा से पकड़ा गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले सौरव और आशीष के रूप में हुई है, जिनका ब्रिटेन में रहने वाले भगोड़े अपराधी कपिल सांगवान के गिरोह से संबंध होने का संदेह है।

उन्होंने बताया कि नफे की हत्या में शामिल दो अन्य शूटरों की तलाश बी सरगर्मी से जारी है। इनेलो प्रमुख राठी की 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश कार में आए और अंधाधुंध फायरिंग कर राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। 28 फरवरी को ब्रिटेन में छुपे बैठे  गैंगस्टर कपिल सांगवान ने राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

गैंगस्टर सांगवान ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने इनेलो नेता राठी की हत्या कराई है क्योंकि वो उसके प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मंजीत महल के साथ गहरी दोस्ती रखते थे।

इसके साथ अपराधी कपिल ने यह भी आरोप लगाया था कि नफे सिंह राठी ने संपत्ति हड़पने के लिए मंजीत महल के भाई संजय के साथ मिलकर काम किया था और उसके बहनोई के साथ कई दोस्तों की हत्या में मंजीत की मदद की थी।

गैंगस्टर ने दावा किया कि पूरा बहादुरगढ़ जानता है कि नफे सिंह राठी ने सत्ता में रहते हुए कितने लोगों को पकड़ लिया, जमीन कब्जा किया और कितने लोगों को मार डाला था।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीHaryana Policeदिल्ली पुलिसगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह