लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी में झगड़ा, पिता ने दो साल की बेटी को जमीन पर पटका, मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2022 21:48 IST

पीड़िता के करीबी रिश्तेदार सरफराज़ ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि बच्ची आयत के पिता शाहनवाज़ और उसकी मां के बीच झगड़ा हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस फिरोज़ाबाद गांव पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शाहनवाज़ ने बच्ची को ज़मीन पर पटक दिया जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं।

मुजफ्फरनगरःउत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में पत्नी के साथ झगड़े के दौरान एक शख्स ने सोमवार को अपनी दो साल की बेटी को कथित रूप से ज़मीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्य जल्दबाजी में बच्ची के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

लेकिन पुलिस फिरोज़ाबाद गांव पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के करीबी रिश्तेदार सरफराज़ ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि बच्ची आयत के पिता शाहनवाज़ और उसकी मां के बीच झगड़ा हो रहा था।

तभी शाहनवाज़ ने बच्ची को ज़मीन पर पटक दिया जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। ककरोली थाने के प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शाहनवाज़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुयी टक्कर में कम से कम चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनुमानगढ़ के करीब बोलेरो वाहन और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी जिसमें चार युवकों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान रोहित गोड़ (19), कालेश्वर गोड़ (22), घनश्याम गोड़ (22) और शिवनारायण गोड़ (19) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि ये चारों मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर