लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar Encounter: बिहार के वॉन्टेड गैंगस्टर का मुजफ्फनगर में एनकाउंटर, यूपी-बिहार STF ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2024 10:28 IST

Muzaffarnagar Encounter: मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उसके सिर पर 2 लाख रुपये का इनाम था।

Open in App

Muzaffarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश और बिहार के विशेष कार्य बल ने एक कुख्यात गैंगस्टर को मार गिराया है। साझा ऑपरेशन के तहत किए गए एनकाउंटर में वॉन्टेड गैंगस्टर नीलेश राय को गोली मारी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2.25 लाख रुपये के इनामी बिहार के बदमाश नीलेश राय को मार गिराया गया।

बिहार का रहने वाला नीलेश राय

अपर पुलिस महानिदेशक (यूपी एसटीएफ और कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले राय के खिलाफ 16 मामले दर्ज थे। वह हत्या, लूट और जबरन वसूली समेत कई मामलों में आरोपी था। उन्होंने बताया कि आज यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान में मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय, जो बेगूसराय का रहने वाला है और जिस पर बिहार सरकार ने 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।" 

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को जब पुलिस की एक टीम ने बेगूसराय में उसके ठिकाने पर छापा मारा तो राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की और भाग गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :एनकाउंटरमुजफ्फरपुरSTFउत्तर प्रदेशक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?