लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar: 42 साल की मां ने 13-11 वर्षीय नाबालिग बेटियों सपना और सरस्वती को जहर दिया?, फिर खुद खाकर दी जान, इलाज के समय सपना की मौत और सरस्वती की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 17:08 IST

Muzaffarnagar: भोपा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां विनती और सपना की मौत हो गई जबकि सरस्वती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच की जा रही है।अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले में भोपा थाना क्षेत्र के चचरौली गांव में 42 वर्षीय एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की पहचान मिंटू चौधरी की पत्नी विनती (42) के रूप में हुई है। उसने बुधवार शाम को आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटियों सपना (13) और सरस्वती (11) को जहर दिया। भोपा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां विनती और सपना की मौत हो गई जबकि सरस्वती की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बच्चों समेत पत्नी के मायके जाने से आहत व्यक्ति ने आत्महत्या की 

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद बच्चों समेत पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुखपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि मिड्ढा गांव में मंगलवार की रात्रि सुभाष चौहान (35) ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुभाष चौहान के छोटे भाई का तिलक का कार्यक्रम था तथा सुभाष अपने परिवार से अलग अपने पुराने घर में रहता था। सिंह के मुताबिक, उसकी बहन देर रात घर से कोई सामान लेने गयी तो उसने सुभाष को फंदे पर लटका हुआ देखकर शोर मचाया। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि सुभाष का मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ और इस दौरान उसने अपनी पत्नी की कथित रूप से पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वह दो बच्चों सहित मायके चली गयी। सिंह ने बताया कि इसी से अवसाद में आकर सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup policePolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?