लाइव न्यूज़ :

Murder in Kanpur: पहले की महिला की हत्या, फिर शव को DM आवास परिसर में दफनाया; कातिल जिम ट्रेनर के शातिर प्लान का ऐसे हुआ खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: October 27, 2024 08:43 IST

Murder in Kanpur: कानपुर में एक जिम ट्रेनर ने लापता महिला एकता की हत्या करने और उसे डीएम के आवास के पास दफनाने की बात कबूल की। झूठे सुरागों से पुलिस को गुमराह करने के बाद, उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिससे रात भर जांच शुरू हो गई।

Open in App

Murder in Kanpur: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग और कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई लेकिन क्या हो अगर यह फिल्मी कहानी हकीकत में बदल जाए? जी हां, एक फिल्म की कहानी महज कहानी नहीं बल्कि हकीकत है जो कानपुर में घटित हुई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर में दृश्यम शैली में एक खौफनाक हत्याकांड में जिम ट्रेनर विमल सोनी ने कथित तौर पर शेयर व्यापारी राहुल की पत्नी एकता की हत्या कर दी और उसके शव को जिला मजिस्ट्रेट के आवास के पास दफना दिया।

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद जिम ट्रेनर कई महीनों तक पुलिस ने सुरक्षित बचा रहा और उसके गुनाह का किसी को पता तक नहीं चला।

गौरतलब है कि एकता 24 जून से लापता थी, जब वह स्थानीय जिम में कसरत करने के लिए निकली थी। उसके पति ने विमल के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, जो बाद में गायब हो गया। जब पुलिस ने विमल को पकड़ा, तो उसने शुरू में पुलिस को गुमराह किया और कश्मीर और पंजाब में एकता के ठिकानों के बारे में अलग-अलग कहानियाँ बताईं।

कड़ी पूछताछ के बाद, उसने आखिरकार कबूल कर लिया और बताया कि उसने एकता को शीर्ष अधिकारियों के आवास के पास एक सरकारी क्लब परिसर में दफनाया था। उसके कबूलनामे के बाद, अधिकारियों ने उस जगह को सुरक्षित कर लिया और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रात भर खुदाई शुरू कर दी।

मामले की जांच कर रहे डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि घटना 24 जून की है, पीड़िता आरोपी के जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी... पीड़िता किसी बात से खासे नाराज थी और उसकी आरोपी से तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी की उसकी हत्या कर यहीं दफना दिया... उसने यहां गड्ढा खोदकर उसका शव दफना दिया। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमहिलाजीमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?