लाइव न्यूज़ :

Murder Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रंजीत सिंह हत्‍याकांड से बरी, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 28, 2024 11:48 IST

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को बरी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हुआ बरी हाईकोर्ट ने राम रहीम के साथ घटना के दोषी 4 अन्य को भी बरी किया हैसाल 2021 में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम सहित 4 अन्य को दोषी ठहराया था

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को बरी कर दिया।

साल 2021 में सीबीआई की अदालत ने राम रहीम और मामले के अन्य आरोपियों को रंजीत सिंह सिंह की हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पंचकूला की विशेष अदालत ने रंजीत सिंह हत्‍याकांड में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

रंजीत सिंह हत्य़ाकांड में सभी दोषियों को विभिन्‍न धाराओं में सजा सुनाई गई थी। सीबीआइ ने गुरमीत राम रहीम को फांसी की सजा देने के मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। दूसरी ओर, गुरमीत राम रहीम के वकील अजय वर्मन ने कहा था कि वह इस फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

उसके बाद इस केस को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिसमें विशेष सीबीआई अदालत द्वारा किए फैसले को रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने राम रहीम सहित चार अन्य लोगों को बरी कर दिया है।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीमहाई कोर्टसीबीआईहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह