लाइव न्यूज़ :

मुंबई: लोकल ट्रेन में महिला का हुआ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने अपराध के 8 घंटे के भीतर आरोपी को धर-दबोचा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2023 10:26 IST

मुंबई की चलती हुई लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की वारदात हुई है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की चलती हुई लोकल ट्रेन में महिला के साथ हुआ कथित तौर पर यौन उत्पीड़नवारदात के बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर हिरासत में ले लियामहिला लोकल ट्रेन की महिला कंपार्टमेंट में सफर कर रही थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से महिला यौन अपराध की घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक चलती हुई लोकल ट्रेन में एक महिला का कथित यौन उत्पीड़न हुआ है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में पुलिस की ओर से मिली जानकारी में बताया गया है कि बीते बुधवार को 20 साल की पीड़िता अकेले रेलवे की लोकल ट्रेन की महिला कंपार्टमेंट में सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान एक 40 साल का पुरुष महिला कंपार्टमेंट में जबरन घुस आया और पीड़िता के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार को अंजाम दिया।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के करीब आठ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता मुंबई के गिरगाँव की रहने वाली है और वह लोकल ट्रने से नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा देनी थी।

महिला ने अपनी यात्रा की शुरुआत बुधवार सुबह सीएसएमटी से शुरू की और वह हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति जबरन महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने कथित तौर पर सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7:26 बजे महिला का यौन उत्पीड़न किया। ट्रेन जैसे ही मस्जिद स्टेशन से आगे बढ़ने को हुई, महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे डरकर आरोपी वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उतर गया।"

अधिकारी ने कहा कि पीड़ि महिला ने फौरन जीआरपी से संपर्क किया और अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी महिला के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार को बेहद गंभीरता से लिया और फौरन अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुकदमा पंजीकृत होने के बाद जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस की टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मस्जिद स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जिसमें आरोपी शख्स की पहचान की गई और उसके बाद पुलिस ने शाम करीब 4 बजे पीछा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी शख्स दिहाड़ी पर मजदूरी का काम करता है। उसके खिलाफ यौन हिंसा सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच अभी चल रही है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी हो रही है।

टॅग्स :मुंबईयौन उत्पीड़नरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...