लाइव न्यूज़ :

Sion Murder: मुंबई में पार्किंग को लेकर हुआ खून खराबा, 15 लोगों ने गैराज मालिक को पीट; मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2024 16:11 IST

Sion Murder: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता 70 वर्षीय कल्लन चौधरी एक गैराज मालिक हैं। उनके बेटे की इस दौरान हत्या कर दी गई

Open in App

Sion Murder: मुंबई के सायन इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को सदमे में डाल दिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक पार्किंग विवाद को लेकर गैराज मालिक की हत्या कर दी गई। इस अपराध को एक नहीं बल्कि 15 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। हैरान करने वाला मामला सायन के प्रतीक्षा नगर का है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति 41 वर्षीय गैराज मालिक था, जिसे सायन के प्रतीक्षा नगर में पार्किंग विवाद के बाद पीट-पीटकर मार डाला गया था। कथित घटना मंगलवार, 3 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे अल्मेडा कंपाउंड में हुई। पीड़ित की पहचान जावेद कल्लन चौधरी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने घटना के संबंध में करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना तब हुई जब चौधरी की 15 आरोपियों के साथ तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। पुलिस ने कहा कि कुल 15 लोग इमारत से नीचे उतरे और कथित तौर पर चौधरी की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित पर तार, स्टंप और बैट से हमला किया गया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि आरोपी ने गैराज मालिक पर तब तक घूंसा मारा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हालांकि चौधरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि मृतक व्यक्ति की आरोपी से पार्किंग के मुद्दे पर दुश्मनी थी। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि चौधरी द्वारा सोसायटी में कई वाहन पार्क करने को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक दूसरों के लिए जगह बनाने के लिए वाहनों को हटाने से इनकार करता था। घटना के प्रकाश में आने के बाद, पुलिस ने मृतक के पिता कल्लन चौधरी की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

इस बीच, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। 15 आरोपियों में यामाजी श्रीमदलकर (सोसाइटी सचिव), विलास शेलार और अजीत सिंह शामिल हैं। अब तक पुलिस ने शेलार, सिंह, सागर मोहंती और गणेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  

टॅग्स :मुंबई पुलिसहत्यामुंबईक्राइममॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?