लाइव न्यूज़ :

Mumbai Crime: नाबालिग लड़के ने दोस्त को छत से दिया धक्का, बताया सुसाइड; जानें कैसा खुलासा राज

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2025 11:37 IST

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया, जिसने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने आत्महत्या की कहानी गढ़ी थी।

Open in App

Mumbai Crime: मायानगरी मुंबई से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग दोस्त पर अपनी ही दोस्त की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सुसाइड की गुत्थी सुलझाते हुए इसे हत्या करार दिया है, जिसके आरोप में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुंबई में एक इमारत की छत से 15 वर्षीय लड़की को लड़के ने धक्का देकर मार डाला और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

16 वर्षीय आरोपी और पीड़िता दोस्त थे। लड़की एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल की छात्रा थी और मुलुंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती थी। भांडुप पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 जून को लड़की भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में लड़के से मिलने पहुंची और अपने शैक्षणिक तनाव के बारे में उससे चर्चा की।

इसके बाद लड़का उसे इमारत के डी-विंग की छत पर एक पानी की टंकी के ऊपर ले गया। अधिकारी ने बताया कि जब वे बातचीत कर रहे थे, तो उनकी बातचीत डेटिंग को लेकर तीखी बहस में बदल गई। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान लड़के ने कथित तौर पर लड़की को धक्का दिया, जिससे किशोरी इमारत से गिरकर मर गई।

इसके बाद लड़के ने लड़की का मोबाइल फोन छत से फेंक दिया, जो इमारत के ई-विंग के पास गिरा। एक सुरक्षा गार्ड ने डक्ट क्षेत्र में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया।

जांच के दौरान, लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पढ़ाई से संबंधित तनाव के कारण 30वीं और 31वीं मंजिल के बीच की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

अधिकारी ने कहा कि इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद, पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, जिसने बाद में अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने कहा कि सोमवार रात लड़के के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया और उसे डोंगरी के एक किशोर हिरासत केंद्र में भेज दिया गया।

 

टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइमहत्याआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट