लाइव न्यूज़ :

मुंबई: हीरा व्यापारी के बेटे पर लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल का आरोप, बेड के अंदर छिपाई लाश

By अंजली चौहान | Updated: February 15, 2023 11:16 IST

गौरतलब है कि मंगलवार को तुलिंज पुलिस ने 27 वर्षीय हार्दिक शाह को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में शख्स ने किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर मर्डर कर लाश को बेड में छिपाकर घर से भागने की फिराक में था आरोपी दोनों के बीच रविवार को झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने पार्टनर की हत्या कर दी

मुंबई:महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही महिला का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या खुद उसके लिव-इन पार्टनर ने ही की है। आरोपी ने हत्या के बाद शव को अपने किराए के घर में बेड के अंदर छिपा दिया था। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी हीरा व्यापारी का बेटा है, जिसका नाम हार्दिक शाह है। वह घटना को अंजाम देने के बाद पालघर जिले से भागने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके इरादे नाकाम कर दिए और उसे रेलवे स्टेशन ने पकड़ लिया। 

गौरतलब है कि मंगलवार को तुलिंज पुलिस ने 27 वर्षीय हार्दिक शाह को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हार्दिक शाह अपनी 35 साल की पार्टनर मेघा तोरवी के साथ तुलिंज रोड पर सीता सदन भवन में किराए पर रह रहा था। दोनों को अभी यहां आए महज दो ही महीने हुए थे। हार्दिक ने अपने पिता के खाते से 40 लाख रुपये खर्च करने के बाद उन्हें छोड़ दिया था और आरोपी कोई काम नहीं करता है।

वहीं, मेघा पेशे से एक नर्स थी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को हुई जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मेघा अकेले घर का खर्च चलाती थी और हार्दिक कुछ नहीं करता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई। इस दौरान गुस्से में आकर हार्दिक ने मेघा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हार्दिक ने शव को बेड के अंदर रख दिया और किराए के मकान में रखे कुछ समानों और फर्नीचर को बेचकर भाग गया। 

लाश से बदबू आने के बाद हुआ खुलासा 

पुलिस के अनुसार सोमवार को कमरे से आस-पास रह रहे निवासियों को लाश की बदबू आई। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लाश को बेड के भीतर से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्द कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी और शाह के मोबाइल फोन की जांच पुलिस कर रही है।  

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रक्राइमरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने