लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस का अंगरक्षक गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:27 IST

पीड़ित महिला ने कहा कि वे एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं और उसने पिछले साल जून में शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।”

Open in App

बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री के एक अंग रक्षक को शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन के साथ बलात्कार करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।डीएन नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े 10 दिनों से फरार था और उसे शनिवार दोपहर को कर्नाटक के मांड्या जिले के उसके पैतृक गांव हेग्गादाहल्ली से पकड़ लिया गया और यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।

उन्होंने बताया, “उपनिरीक्षक वीरेंद्र भोसले के नेतृत्व में एक टीम ने हेगड़े को अन्य लड़की से शादी करने से एक दिन पहले पकड़ लिया। ब्यूटीशियन का काम करने वाली 30 साल की महिला ने पिछले हफ्ते उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। 

अधिकारी ने बताया कि बाद में, इस साल 27 अप्रैल को, उसने कर्नाटक में अपनी मां की मृत्यु होने का दावा करते हुए उससे 50,000 रुपये ले लिए, लेकिन अपने पैतृक राज्य पहुंचने के बाद उसने शिकायतकर्ता के अपने साथ संपर्क रखना बंद कर दिया।

अधिकारी ने बताया, “ जब महिला को पता चला कि वह कुछ ही दिनों में दूसरी लड़की से शादी करने की योजना बना रहा है तो उसने पुलिस का रूख किया और हेगड़े पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा