लाइव न्यूज़ :

मुंबई: झुमके बेचने वाले ने मासूम से की छेड़छाड़, गलत तरीके से बच्ची को छुआ; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 21, 2024 14:02 IST

Minor Girl Molested in Nagpada: नाबालिग के यौन शोषण के एक अन्य मामले में, मुंबई के नागपाड़ा में एक बाली विक्रेता ने 8 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Open in App

Minor Girl Molested in Nagpada: महाराष्ट्र के बदलापुर में इस समय दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना का मुद्दा गरमाया हुआ है। राज्य में लोगों का भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। यौन अपराध के खिलाफ एक ओर लोग प्रदर्शन कर रहे तो दूसरी ओर मुंबई से छेड़छाड़ की एक भयावह घटना सामने आई है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के कारण अब नाबालिग बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। नागपाड़ा इलाके ऐसा ही मामला सामने आया है जहां, एक आठ साल की बच्ची के साथ उत्पीड़न किया गया है। गौरतलब है कि चूड़ी बेचने आए आरोपी ने बच्ची को चूड़ियां दिखाने के बहाने गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की।  

नागपाड़ा पुलिस ने जुबैर शाह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल बच्ची आरोपी के चंगुल से आजाद है और आरोपी के खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

बदलापुर में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न

मालूम हो कि यह घटना उस समय की है, जब महाराष्ट्र में बदलापुर के एक स्कूल में चार साल की दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। बदलापुर के लोगों ने मंगलवार को शहर भर में बंद का आह्वान किया था और विरोध प्रदर्शन भी हिंसक हो गया था। सरकार ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया और त्वरित और सख्त कार्रवाई का वादा किया। इस बीच, राज्य में यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं पर राजनेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एनसीपी (एसपी) नेता, सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि, "महाराष्ट्र में अपराध बढ़े हैं और यह मैं नहीं कह रही हूं बल्कि सरकारी आंकड़ों में बताया गया है।" 

महाराष्ट्र में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के खिलाफ सुप्रिया सुले एनसीपी (सपा) नेताओं के साथ बुधवार को पुणे में विरोध प्रदर्शन करेंगी।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नमुंबईमुंबई पुलिसछेड़छाड़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद