लाइव न्यूज़ :

मां कर रही थी छठ पूजा, बेटे ने जला दिया जिन्दा, खुद भी आग में झुलसा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 16:50 IST

बिहार के हाजीपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र आशीष चौक के पास छठ के मौके पर व्रत रखने वाली एक मां को उसके ही बेटे ने ही आग में झोंककर जिन्दा डाला। आगजनी की इस घटना में मृतका का आरोपी बेटा भी घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाली में छठ व्रत रखने वाली मां को उसके ही बेटे ने ही आग में झोंककर जिन्दा डाला दिल दहला देने वाली यह घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित आशीष चौक के पास हुई मृतका रंजू देवी से बेटे रोहित का बहस हुई, उसके बाद रोहित ने रंजू को जिंदा जला दिया

पटना: छठ पर्व के मौके पर बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र आशीष चौक के पास छठ के मौके पर व्रत रखने वाली मां को बेटे ने ही जिन्दा जलाकर मार डाला।

आगजनी की इस घटना में मां को आग में झोंकने वाला कलयुगी बेटा भी बुरी तरह से झुलस गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में हाजीपुर सदर थाना की पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे उन्हें घटना के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेहोशी की हालत में पड़े बेटे और आग में गंभीर रूप से झुलस चुकी रंजू देवी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं आरोपी बेटे का इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। मृतका रंजू देवी समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर के रहनी वाली थी। उसके पति शंभू पोद्दार का निधन बहुत सालों पहले हो गया था। पति के निधन के बाद से मां-बेटा रामाशीष चौक के निकट किराय के मकान में रहा करते थे।

आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती ही रहती थी। मृतका रंजू देवी का आरोपी बेटा रोहित कुमार बेहद गुस्से वाला था। रविवार रात में भी मां-बेटे के बीच बहस हुई और उसी दौरान गुस्से में आकर रोहित ने मां रंजू देवी को आग के हवाले कर दिया, जो उस समय छठ पूजा कर रही थी।

आग में झुलसने की वजह से रोहित की मां रंजू की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में खुद रोहित भी आग की लपटों में झुलस गया। जैसे ही दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, पूरे इलाके के लोग स्तब्ध रह गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि रविवार कि देर रात घर से शोरगुल कि आवाजें आ रही थीं। पूर्व में भी कई बार आपसी विवाद होता रहता था, लेकिन विवाद शांत हो जाता था। इस बार विवाद गंभीर हो गया। विवाद के थोड़ी देर बाद घर में आग की लपटें उठने लगीं और मदद की चीख पुकार सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीयों ने मृतकों को आग से बचाया लेकिन महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी।

टॅग्स :वैशालीहाजीपुरक्राइमछठ पूजाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी