लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: पूजा सिंघल के एक और करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी, दस दिन में 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2022 19:27 IST

Money Laundering Case: विशाल चौधरी और बिल्डर निशित केशरी के तार भी आपस में जुडे़ हैं. बिल्डर निशित केशरी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का का रिश्तेदार है.

Open in App
ठळक मुद्देहरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित ठिकानों पर ईडी ने आज छापेमारी की है.ईडी टीम ने मंगलवार को रांची में दो बिल्डरों के घर छापेमारी की थी. अधिकारी का ज्यादा करीब निशित केशरी की बजाय विशाल चौधरी ही था. 

रांचीः झारखंड की पूर्व खान व उद्योग सचिव पूजा सिंघल पर ईडी के द्वारा नकेल कसे जाने के बाद राज्य में नौकरशाह-दलाल सिंडिकेट की परत-दर-परत खुलती जा रही है. ईडी को जैसे-जैसे नई जानकारी हाथ लग रही है, कार्रवाई का दायरा भी बढ़ता जा रहा है.

इस सिंडिकेट के एक और सहयोगी प्रेम प्रकाश के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित ठिकानों पर ईडी ने आज छापेमारी की है. सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल मामले में ईडी की कार्रवाई के दौरान प्रेम प्रकाश का नाम भी सामने आया था. इसी आधार पर छापेमारी की गई है. इससे पहले ईडी टीम ने मंगलवार को रांची में दो बिल्डरों के घर छापेमारी की थी.

यह छापेमारी विनायका ग्रुप के मालिक विशाल चौधरी, राजीव अरुण एक्का के रिश्तेदार निशिथ केसरी के घर और कार्यालय में की गई थी. इस दौरान करोड़ों के लेन-देन से जुडे़ दस्तावेज जब्त किए गए थे. अधिकारियों की काली कमाई के कई साक्ष्य मिले थे. अधिकारियों के चहेता माने जानेवाले विशाल चौधरी के यहां से पता चला था कि दस दिनों में उसने 10 करोड रुपये का ट्रांजेक्शन किया है.

विशाल चौधरी और बिल्डर निशित केशरी के तार भी आपस में जुडे़ हैं क्योंकि, जहां एक ओर दोनों का पावर श्रोत एक ही अधिकारी था. दूसरी ओर, बिल्डर निशित केशरी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का का रिश्तेदार है. विशाल चौधरी की उस अधिकारी से घनिष्ठता है.

अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की है कि रिश्तेदार होने के बावजूद अधिकारी का ज्यादा करीब निशित केशरी की बजाय विशाल चौधरी ही था. कहा जा रहा है कि निशित को इस बात की जानकारी पहले से थी कि संबंधित अधिकारी से अगर कोई काम हो या कोई काम कराना है तब विशाल चौधरी को ही बोलना होगा.

इसलिए हमेशा निशित केशरी, विशाल चौधरी के संपर्क में रहता था. अगर निशित केशरी के अपने परिचय का कोई अधिकारी होता था और उसे वरीय अधिकारियों से निजी या विभागीय स्तर पर कोई काम कराने की आवश्यकता होती है. तब निशित संबंधित अधिकारी को विशाल चौधरी से मिलाने का काम भी करता था.

अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि काम के एवज के पैसा की बोली भी लगती थी. ईडी की छापेमारी के बाद अधिकारियों के बीच चर्चा इस बात की है कि दोनों के मोबाइल का सीडीआर हासिल करने के बाद विशाल चौधरी का अधिकारियों के साथ कनेक्शन का पूरा खुलासा हो सकता है.

अधिकारी दोनों के बीच बीच बातचीत के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए उनके व्हाट्सऐप चैट को खंगाल सकती है. इसके अलावा अगर पूर्व में किया गया कोई व्हाट्सएप चैट डिलीट किया गया है. तब उसे रिकवर कर उसकी भी जांच से कई खुलासे हो सकते हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPooja Singhalझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए