लाइव न्यूज़ :

UP Mob Lynching: चोरी के शक में भीड़ ने ले ली शख्स की जान, पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट; कैमरे मैं कैद बर्बरता

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2024 13:05 IST

UP Mob Lynching: अलीगढ़ में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Open in App

UP Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक अकेले शख्स पर भीड़ का हमला जारी है। भीड़ लगातार शख्स को जमीन पर गिरा कर पीट रही है। बेरहम भीड़ को न कानून का डर है और न इंसानित का होश, वह बस शख्स को लात-घूसो से पीट रही है। इस घिनौनी वारदात के कारण पीड़ित की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि भीड़ ने इस अपराध को अंजाम एक चोरी के शक में दिया। रात के समय भीड़ को शक हुआ कि व्यक्ति ने चोरी की है और बिना किसी सवाल-जवाब के भीड़ ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला किया और उसे घायल कर दिया। घटना का खौफनाक वीडियो कैमरे में कैद हो गया जिसके सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। 

सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस ने पीड़ित को भीड़ से आजाद कराया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि शख्स का नाम  मोहम्मद फरीद उर्फ औरंगजेब है जिसे लोगों ने सड़क पर पीट-पीट कर मार डाला।

इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है, जैसा कि सभी अपराधियों की पहचान करने के उद्देश्य से जांची गई फुटेज में दिखाया गया है। गांधीपार्क पुलिस स्टेशन ने हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है, जो स्थिति की गंभीरता और चल रही जांच को उजागर करती है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगअलीगढ़उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्याuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला