लाइव न्यूज़ :

नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने सामाजिक अपमान के डर से खाया जहर, हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2022 22:20 IST

पुलिस ने बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के दो दबंग युवकों ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे। तब लड़की ने खामोशी के साथ जहर खा लिया। मां-बाप जब काम से वापस घर लौटे तो पीड़िता को घर में मृत पाया।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने सामाजिक अपमान के डर से आत्मघाती कदम उठायाछात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया थागैंगरेप के दोनों आरोपी इस समय जेल में हैं

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कथित तौर पर गैंगरेप की शिकार एक नाबालिग छात्रा की जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सामाजिक अपमान के डर से यह आत्मघाती कदम उठाया।

परिजनों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लिया और कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह घटना सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के बड़गांव गांव की है।

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव के दो दबंग युवकों ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की डर के मारे पहले तो खामोश रही लेकिन घटना के करीब चार महीने बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद नाबालिग पीड़िता उसे लेकर 23 जनवरी को थाने पहुंचे और गांव के उन दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने भी काफी गंभीरता दिखाई और केस दर्ज होने के बाद एक आरोपी को फौरन गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी ने भी पुलिस के खौफ से पिछले हफ्ते ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने फौरन उसका भी चालान करते हुए जेल भेज दिया।

वहीं शनिवार की सुबह जब पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे। तब लड़की ने खामोशी के साथ जहर खा लिया। मां-बाप जब काम से वापस घर लौटे तो पीड़िता को घर में मृत पाया। मामले में परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से डरी हुई बच्ची घर से बाहर कदम नहीं रख रही थी।

रेप के बाद इसी तरह आत्महत्या का एक मामला पिछले साल अक्टूबर में आजमगढ़ जिले से भी सामने आया था। जहां एक 'पुलिस स्टेशन' में कथित तौर पर रेप पीड़िता 55 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस पर आरोप लगा था कि वो पीड़िता का एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी, इस कारण से परेशान महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

वहीं उस मामले में पुलिस का कहना था कि उन्हें पीड़िता के पास से आत्महत्या से संबंधित कोई पत्र नहीं मिला था लेकिन मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को निलंबित कर दिया गया और उसके बाद संबंधित केस को दर्ज किया गया था।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने मामले में तूल पकड़ने के बाद कहा था कि पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ अनिल नाम के एक व्यक्ति ने रेप किया लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ न तो केस दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता के द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद उसके पति ने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने थाने में आत्महत्या कर ली थी लेकिन पुलिस ने थाना परिसर में इस घटना की किसी भी घटना से साफ इनकार कर दिया था। 

टॅग्स :रेपसहारनपुरगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये