लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़के के साथ मारपीट, वायरल वीडियो मामले में डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें मामला

By नितिन गुप्ता | Updated: September 4, 2021 15:12 IST

भौंरासा टोल टैक्सः सोनकच्छ एसडीओपी प्रशान्त सिंह सेंगर ने बताया कि नाबालिग लड़के और लड़की के यूपी बलिया से भागकर आने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय पुलिस को दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेने के लिए कहा गया था। पुलिस टीम ने टोल टैक्स पर बसों को रोककर चेकिंग शुरू की थी।यूपी से अहमदाबाद के लिए जाने वाली बस की चेकिंग के दौरान दोनों नाबालिग मिल गए।

देवासः देवास भोपाल रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर भौंरासा टोल टैक्स पर पिछले दिनों एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में भौंरासा थाने में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सोनकच्छ एसडीओपी प्रशान्त सिंह सेंगर ने बताया कि नाबालिग लड़के और लड़की के यूपी बलिया से भागकर आने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस को दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेने के लिए कहा गया था। जिस पर पुलिस टीम ने टोल टैक्स पर बसों को रोककर चेकिंग शुरू की थी।

यूपी से अहमदाबाद के लिए जाने वाली बस की चेकिंग के दौरान दोनों नाबालिग मिल गए। उन्हें बस से उतारा गया। इस बीच उनका कार से पीछा कर रहे करीब 20 लोग भी आ गए और पुलिस की उपस्थिति में लड़के के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस टीम ने भीड़ से लड़के को लेकर औद्योगिक थाने भेजा।

साथ ही लड़की को महिला थाने भिजवाया गया। इस बीच बच्चों का पीछा करते हुए यूपी पुलिस की टीम भी स्वजनों के साथ इंदौर आ रही थी। बाद में दोंनो बच्चों के परिजन up पुलिस की अभिरक्षा में दोनो को ले गए। लड़के के साथ आरोपितों के द्वारा मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो के आधार पर भौरासा पुलिस थाने में 4 नामजद आरोपियों सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 353, 147, 323 औऱ 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।  फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला