लाइव न्यूज़ :

बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी श्रमिक, मजदूरों से भरी बस पलटी, दो की मौत, आठ घायल, बस में 100 से ज्यादा लोग थे सवार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:07 IST

दिल्ली में लॉकडाउन होने के बाद बस प्रवासी मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ होते हुए छतरपुर जा रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है. बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे, इसकी जांच की जाएगी.

ग्वालियरः प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस मंगलवार सुबह ग्वालियर के पास पलट गई. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए.

हादसा ग्वालियर-झांसी राजमार्ग पर जौरासी घाटी के पास एक मोड़ पर सुबह करीब नौ बजे हुआ. दिल्ली में लॉकडाउन होने के बाद बस प्रवासी मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ होते हुए छतरपुर जा रही थी. बस में 100 से ज्यादा लोग सवार थे. ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा, ''इस बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे, इसकी जांच की जाएगी. लेकिन, फिलहाल घायलों के इलाज और सभी मजदूरों को घर भेजने पर ध्यान दिया जा रहा है.'' हादसे के तुरंत बाद मध्य प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना मौके पर पहुंचे.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद विभाग तुरंत कदम उठाया है और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से कहा है कि लॉकडाउन के कारण जिन बसों से प्रवासी मजदूर घर वापस जा रहे हैं, उनकी जानकारी विभाग को दी जाए, ताकि राज्य की सीमा में उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके. सक्सेना ने कहा इस बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे, यानि ओवरलोड थी.

इसकी जांच की जा रही है और बस में सवार मजदूरों से बात करके जानकारी ली जा रही है. सक्सेना ने कहा, ओवरलोडिंग के कारण फरवरी के बाद पूरे राज्य में 24,000 बसों की जांच की गई और 3000 बसों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी गई और 2500 बसों के परमिट भी निरस्त किए गए.

ड्राइवर नशे में था बस में सवार एक यात्री गणपत लाल ने बताया, बस के ड्राइवर ने धौलपुर में भोजन के बाद शराब पी थी. धौलपुर में ही बस ड्राइवर ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, उसके बाद यहां ग्वालियर के पास बस पलटा दी. इस बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और बस की छत पर भी यात्री बैठे थे. दिल्ली से टीकमगढ़ के बस के कंडक्टर ने 700 रुपए प्रति यात्री की वसूली की.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशदिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार