लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए 'प्रतिबिंब' लॉन्च किया, अपराधियों की हो सकेगी ट्रैकिंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 21, 2024 14:04 IST

'प्रतिबिंब' पूरे देश में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों को भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मानचित्र पर प्रदर्शित करने का एक अनूठा लाभ प्रदान करता है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने 'प्रतिबिम्ब' नामक एक सॉफ्टवेयर विकसित और लॉन्च कियाराज्य पुलिस बलों सहित प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करेगावास्तविक समय में साइबर अपराधियों को मैप करने और उनके नेटवर्क को नष्ट करने के लिए ये उपयोगी होगा

नई दिल्ली: साइबर अपराधियों और अपराध के हॉटस्पॉट पर कड़ा प्रहार करने के उद्देश्य से, गृह मंत्रालय (एमएचए) के साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने राज्य पुलिस बलों सहित प्रवर्तन एजेंसियों की मदद के लिए 'प्रतिबिम्ब' नामक एक सॉफ्टवेयर विकसित और लॉन्च किया है। अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक समय में साइबर अपराधियों को मैप करने और उनके नेटवर्क को नष्ट करने के लिए ये उपयोगी होगा।

अधिकारियों ने कहा कि 'प्रतिबिंब' पूरे देश में साइबर अपराधों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों को भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मानचित्र पर प्रदर्शित करने का एक अनूठा लाभ प्रदान करता है। यह सॉफ्टवेयर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय मोबाइल नंबरों के वास्तविक स्थानों का पता लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सेवा प्रदाताओं के कर्मियों को एक मानचित्र दृश्य भी प्रदान करता है। 'प्रतिबिम्ब' के लॉन्च के साथ, गृह मंत्रालय ने संबंधित केंद्रीय राज्य एजेंसियों को पहचाने गए 12 साइबर अपराधी हॉटस्पॉट के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पिछले हफ्ते सॉफ्टवेयर लॉन्च होने के बाद से, इन अपराधियों की निगरानी में यह देखा गया कि वे स्थानीय पुलिस द्वारा छापे के बाद अपना स्थान बदल लेते हैं, जिससे एक चुनौती पैदा होती है क्योंकि उनको लगातार ट्रैक करना आसान नहीं होता है। 

हरियाणा और झारखंड के इलाकों को लक्षित किया गया है और साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए हैं। साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़े अभियानों में से एक में, हरियाणा पुलिस ने नूंह, मेवात से इस सप्ताह 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  ये अपराधी कई राष्ट्रव्यापी साइबर धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त थे। कार्रवाई में 50 सेल फोन, नकली आधार कार्ड, 90 से अधिक सिम कार्ड, नकदी और एटीएम कार्ड जब्त किए गए।

एक अन्य ऑपरेशन में, साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने फंतासी क्रिकेट सट्टेबाजी गेम में हेरफेर करने वाले धोखेबाजों का पता लगाया। इन साइबर अपराधियों ने अपनी फंतासी टीमों को लाभ पहुंचाने के लिए लाइव मैचों में हेरफेर किया, जिसका पता लगाना व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए कठिन है।

टॅग्स :Ministry of Home AffairsPoliceCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?