लाइव न्यूज़ :

मेघालय पुलिस क्राइम सीन को करेगी रिक्रिएट, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत चारों आरोपियों का होगा आमना-सामना

By अंजली चौहान | Updated: June 11, 2025 11:13 IST

Honeymoon Murder Case:  सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

Honeymoon Murder Case:  मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम मध्यरात्रि के करीब शिलॉन्ग पहुंची और उसने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों में से एक सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जांच के लिए सोहरा में अपराध स्थल पर जाकर घटना की कड़ियों को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों के शीघ्र ही यहां पहुंचने की उम्मीद है और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनम को मेडिकल जांच के लिए यहां एक अस्पताल ले जाया गया और दिन में उसे अदालत में पेश किया जाएगा क्योंकि जांच पूरी करने के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) उसकी पुलिस हिरासत के लिए अदालत से अनुरोध करेगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोनम को लाने वाली एसआईटी टीम मध्यरात्रि से पहले पहुंची। उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया, ताकि पता लगाया जा सके कि वह गर्भवती है या नहीं। उसे यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि एसआईटी ‘‘सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की पुलिस हिरासत के लिए अनुरोध करेगी और सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण करेगी।’’

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने कहा कि मेघालय पुलिस ने जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है और इंदौर तथा गाजीपुर में आरोपियों के घरों एवं अन्य स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं। सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को छह दिन और गाजीपुर से गिरफ्तार एक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। रघुवंशी का शव दो जून को एक खाई में मिला था। 

टॅग्स :Meghalaya PoliceहनीमूनइंदौरIndoreमर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो