लाइव न्यूज़ :

मेरठ पुलिस का दावा- एक IMEI नंबर वाले 13000 से ज्यादा फोन का हो रहा है देश में इस्तेमाल, जांच शुरू

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2020 10:51 IST

मेरठ पुलिस के अनुसार देश में अभी करीब 13500 वैसे मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है जिसके IMEI नंबर एक ही हैं। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल कंपनी और उसके सर्विस सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, देश में 13 हजार से ज्यादा मोबाइल एक ही IMEI नंबर वालेमेरठ पुलिस ने किया है दावा, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है

मेरठ पुलिस ने दावा किया है कि देश में करीब 135000 मोबाइल एक ही IMEI नंबर से चल रहे हैं। असल में हर मोबाइल का अलग IMEI नंबर होता है और इसी से उसकी पहचान या उसे ट्रेस करने में मदद मिलती है।

पुलिस ने कहा है कि एक केस इस संबंध में मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी और इसके सर्विस सेंटर के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मेरठ के एसपी अखिलश एन सिंह ने बताया कि ये एक बहुत ही गंभीर मामला है और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला तब सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी ने अपना फोन साइबर क्राइम सेल के एक कर्मचारी को दिया। दरअसल पुलिस अधिकारी का फोन काम नहीं कर रहा था और इसलिए उसने जांच के लिए अपना फोन साइबर क्राइम सेल स्टाफ को दिया था।

इसके बाद साइबर सेल ने पाया कि करीब 13500 मोबाइल फोन भी इसी IMEI नंबर से काम कर रहे थे। इसके बाद अधिकारियों के कान खड़े हो गये क्योंकि ये गंभीर सुरक्षा का मामला है। अखिलेश एन सिंह के अनुसार पहली नजर में ये मोबाइल फोन कंपनी की ओर से लापरवाही का मामला लगता है और अपराधी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मेरठ एसपी ने बताया कि इस मामले को लेकर संबंधित धाराओं में मेरठ के मेडिकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही विशेषज्ञों की टीम को भी इस मामले में जांच के लिए बुलाया गया है।

IMEI नंबर क्या होता है

अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या यानी International Mobile Equipment Identity एक खास किस्म का नंबर होता है। मोबाइल फोन की पहचान के लिए ये एक तरह से पहचान संख्या होती है। सभी मोबाइल का ये नंबर अलग-अलग होता है। इस संख्या के जरिए मोबाइल का लोकेशन पता लगाया जा सकता है। फोन गुम होने या चोरी होने की हालत में भी आप इससे मदद ले सकते हैं। अपने फोन से *#06# डायल करके आप भी अपने मोबाइल का IMEI नंबर पता कर सकते हैं।

टॅग्स :मेरठमोबाइलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा