लाइव न्यूज़ :

Meerut Murder Case: घर में पड़ी मां-बाप की लाश, बेड बॉक्स में 3 बच्चों के शव; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से मेरठ में दहशत

By अंजली चौहान | Updated: January 10, 2025 08:16 IST

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दंपति और उनकी तीन बेटियों समेत एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए।

Open in App

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घनी आबादी वाली बस्ती सोहेल गार्डन के एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी कि गुरुवार देर रात एक परिवार के पांच लोगों का शव बरामद किया गया जिसमें तीन बच्चों समेत माता-पिता की पहचान की गई है।  मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम पुलिस को एक मकान में एक दंपति और उनके तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मकान के गेट पर बाहर से ताला लगा था। ताडा ने बताया कि इनमें एक शव के पैर चादर से बंधे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मकान में बाहर से ताला लगाया गया, उससे स्पष्ट होता है कि हमलावर कोई परिचित है और उसने संभवत: किसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। ताडा ने बताया कि घटना की जांच के लिए अपराध शाखा और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन लोगों के शव मिले हैं, वे एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में मोइन, उसकी पत्नी असमा और तीन बच्चे अफ़्सा (आठ), अजीजा (चार) अदीबा (एक) शामिल हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि घटना का पता उस समय लगा जब मोइन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने उसके घर पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों के शव बेड के बॉक्स में बोरे में बांधकर रखे गए थे और मोइन एवं उसकी पत्नी के शव जमीन पर पड़े मिले।

टॅग्स :मेरठहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला