लाइव न्यूज़ :

Meerut Crime News: दरोगा को गोली मारने के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, सिपाही भी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2024 14:29 IST

Meerut Crime News: मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 22-23 जनवरी की दरमियानी रात पुलिस उप निरीक्षक मुनेश कुमार को गोली मारकर फरार होने के आरोपी विनय वर्मा की पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे कंकरखेडा थाना क्षेत्र के एच. आर. मंडप के सामने से तीन बदमाशों ने एक गाड़ी को लूट लिया था।गाड़ी को लूट लिया था और जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

Meerut Crime News:मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) को गोली मारने के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शनिवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 22-23 जनवरी की दरमियानी रात पुलिस उप निरीक्षक मुनेश कुमार को गोली मारकर फरार होने के आरोपी विनय वर्मा की शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से उपचार के दौरान मौत हो गयी। उन्‍होंने बताया कि जनवरी में कंकरखेडा थाना क्षेत्र के एच. आर. मंडप के सामने से तीन बदमाशों ने एक गाड़ी को लूट लिया था और जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

सजवाण ने बताया कि इस गोलीबारी में चौकी इंचार्ज मुनेश कुमार को सीने में गोली लगी थी लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गयी। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन बदमाशों विनय वर्मा, अनुज और नरेश सागर की पहचान की गयी। इसके बाद विनय वर्मा और अनुज पर 25-25 हजार रुपये का इनाम मेरठ पुलिस ने घोषित किया।

उन्‍होंने बताया कि आज शाम पुलिस ने दो अभियुक्तों विनय वर्मा और नरेश सागर को गिरफ्तार किया जो बस से आगरा भागने की फिराक में थे। एसएसपी के मुताबिक पुलिस की टीम विनय वर्मा को घटना में प्रयुक्त असलाह बरामद करने के लिए उसके बताए ठिकाने पर ले गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचते ही वर्मा ने भागने की कोशिश की और अर्ध स्वचालित हथियार से सिपाही सुमित चपराणा पर गोली चला दी जो उसके हाथ में लगी। सिपाही को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य थानों और एसओजी तथा सर्विलांस की टीमों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर विनय की तलाश शुरू की।

उन्‍होंने बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के जगेठी के जंगल में विनय वर्मा ने फिर से पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और वहां उसकी मौत हो गयी। सजवाण ने बताया कि विनय वर्मा पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?