लाइव न्यूज़ :

मेरठः बोरे में 30 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव बरामद, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 21:57 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है। महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

मेरठः मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में रविवार सुबह बोरे में करीब 30 वर्षीय एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई गयी है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

 

हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के थानों में शव की तस्वीर भी भेजी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है। इस फुटेज में सुबह सात बजे एक व्यक्ति सिर पर बोरा अपने कंधों के ऊपर रख कर ले जाता दिख रहा है, लेकिन फुटेज का घटना से संबंध है या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शव को अभी पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है और शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई